फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, bus not availble, passangers, unhappy, harayana

दोपहर बाद तीन ट्रेनें रद्द, लोकल रूटों पर नहीं चली बस

Sun, 19 Mar 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Sun, 19 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
jind,  bus not availble, passangers, unhappy,    harayana
रोहतक बूथ पर बस की इंतजार करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
50 दिन से चल रहे जाट आरक्षण आंदोलन में बेशक दिल्ली में जाट नेताओं और जाट आरक्षण संघर्ष समिति के नेताओं के बीच सहमति बन गई है, लेकिन दिन में लोगों को इसके चलते भारी परेशानी उठानी पड़ी। सबसे अधिक परेशानी यात्रियों को हुई। कारण रहा रोडवेज से प्रशासन द्वारा 16 और बस मांगना। इसके चलते सभी लोकल रूटों पर बसों का परिचालन बाधित रहा। इसके अलावा जाट आंदोलन के देखते हुए रेलवे ने शाम के समय दिल्ली की ओर जाने वाली तीन यात्री गाड़ियों को रद्द कर दिया।
विज्ञापन


दरअसल, रोडवेज की 22 बस पहले ही प्रशासन ले चुका है। वहीं शनिवार रात को 16 और बसें मांग ली गई। इसके साथ ही कुल 38 बस प्रशासन को मुहैया करवा दी गई। वहीं फरीदाबाद के सूरजकुंड में चल रहे एग्रो समिट कार्यक्रम में भी रोडवेज की 25 बस भेजी गई हैं। इस कारण 160 में से 63 बस यात्रियों के नहीं बची। कुल 90 बस ही रूट पर चल पाई। इस कारण अधिकतर रूटों पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम के समय दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन भी बंद होने से बस स्टैंड की ओर यात्रियों का रूख हुआ, लेकिन यहां भी स्थिति वही मिली।
विज्ञापन


आज से ट्रेन होंगी सामान्य
जाट आंदोलन के देखते हुए रेलवे ने शाम के समय दिल्ली की ओर जाने वाली तीन यात्री गाड़ियों को रद्द कर दिया गया। इससे लोगों को भारी परेशानी हुई। हालांकि सुबह के समय चलने वाली गाड़ियों का परिचालन सामान्य रहा। रेलवे जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक अनिल यादव के अनुसार सोमवार से ट्रेन सामान्य रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 रात्रि सेवा बंद करने का फैसला
आंदोलन को देखते हुए रोडवेज अधिकारियों ने गांवों में जाने और अन्य शहरों को जाने वाली सभी रात्रि सेवाओं को बंद करने का फैसला लिया। इसके चलते डीआई ऑफिस ने सभी 41 बस चालकों को फोन कर बस वर्कशॉप में खड़ी करने का भी आदेश दे दिया, लेकिन शाम के समय दिल्ली से समझौते की खबर आते ही बसों को रात को भेजने का फैसला लिया गया।

शराब ठेकेदारों ने खुलेआम बेची शराब
प्रशासन के आदेशों के बावजूद कई शराब ठेकों पर खुलेआम शराब की बिक्री जारी रही। ग्रामीण क्षेत्र के शराब ठेकों की बात छोड़ भी दें तो शहर के शराब ठेकों पर भी आधे शटर उठाकर काम जारी रखा गया। डीसी विनय सिंह के अनुसार ऐसा करने वाले शराब ठेकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नहीं मिली बस, एक घंटे इंतजार
मुझे दिल्ली जाना है, इसके लिए मैं रेलवे जंक्शन गई। वहां पता चला कि गाड़ी रद्द कर दी गई है। इसके बाद बस स्टैंड पहुुंची तो यहां भी एक घंटे से बस नहीं मिली। एक बस आई, इसमें काफी भीड़ होने के कारण चढ़ने तक की जगह नहीं मिली। अब पता नहीं कैसे दिल्ली पहुंच पाऊंगी। -मोना, दिल्ली निवासी।

रोहतक जाने की कोई व्यवस्था नहीं
मुझे परिवार के साथ रोहतक शादी समारोह में जाना है, लेकिन बस स्टैंड पर बसों की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके चलते करीब एक घंटे से इंतजार कर रहे हैं। पंजाब रोडवेज की बस आई है, लेकिन इसमें बहुत अधिक भीड़ हो गई है। बच्चों के साथ इसमें सफर करना संभव नहीं है।  -अंकित, तांगा चौक निवासी



हुई है परेशानी
आंदोलन के चलते कई प्रकार की योजनाएं बदली गई। इसमें एक बार रात्रि सेवा की बसों को बंद करने का भी फैसला लिया गया। अब आंदोलन टलने के कारण सोमवार से बसों का परिचालन सामान्य रहेगा। हां प्रशासन के पास जो बस हैं, उनकी वापसी की सूचना नहीं है। सूरजकुंड भी सोमवार को 25 बस जाएंगी। जो बस होंगी, उनका परिचालन किया जाएगा। -आरएस पूनिया, महाप्रबंधक जींद डिपो।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed