{"_id":"6a4bf5fd3354f9b34807c20c","slug":"jind-boxer-ashish-ahlawat-shines-in-dehradun-wins-ninth-consecutive-fight-jind-news-c-199-1-jnd1012-156296-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: देहरादून में जींद के बॉक्सर आशीष अहलावत का दम, लगातार नौवीं फाइट जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: देहरादून में जींद के बॉक्सर आशीष अहलावत का दम, लगातार नौवीं फाइट जीती
विज्ञापन
06जेएनडी018 आशीष अहलावत को हाथ उठाकर फाइट का विजेता घोषित करते हुए कोच। स्रोत खिलाड
जींद। देहरादून में चार जुलाई को आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जींद के बॉक्सर आशीष अहलावत ने लगातार नौवीं फाइट जीत ली। उन्होंने पंजाब के बॉक्सर जसप्रीत को हराया। सोमवार को जींद पहुंचने पर विजेता खिलाड़ी आशीष अहलावत का अभिनंदन किया गया।
चार जुलाई को देहरादून के मालोस कॉलेज के प्रांगण में बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में जींद के बॉक्सर आशीष अहलावत ने पंजाब के जसप्रीत को चित कर दिया। आशीष अहलावत वर्ष 2011 के नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं।
इससे पहले उन्होंने दिल्ली में आयोजित ओपन सुपर बॉक्सर लीग में दक्षिण अफ्रीका के 140 किलोग्राम वर्ग के बॉक्सर ईवा को हराया था। वर्ष 2025 में गोवा में आयोजित प्रतियोगिता में अफगानिस्तान के ताहिर अकरम को पटखनी दी थी।
विज्ञापन
वहीं, दो फरवरी 2025 को जींद के अर्जुन स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में अफगानिस्तान के अब्दुल रहमान को हराया था। लगातार नौवीं फाइट जीतने वाले आशीष अहलावत 21 से 29 अगस्त तक बेंगलुरु में आयोजित होने वाली बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेंगे।
राष्ट्रीय गो रक्षक अतुल चौहान ने आशीष अहलावत को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आशीष अहलावत एक कोच भी हैं और अर्जुन स्टेडियम में सुबह-शाम 70 से 80 बच्चों को बॉक्सिंग का प्रशिक्षण देते हैं।