फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind : AQI 500

दिनभर धुएं की चादर में लिपटा रहा शहर, 500 तक पहुंचा एक्यूआई

Tue, 10 Nov 2020 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
jind : AQI 500
अर्बन इस्टेट पर छाया धुआं। अमर उजाला। - फोटो : Jind
जींद। पिछले एक माह से लगातार जहरीली हो रही जींद की हवा अब सबसे खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। सोमवार को दिनभर वातावरण में धुआं रहा। इसका असर यह हुआ कि धूप भी प्रदूषण के कारण नहीं निकल पाई। वहीं दिनभर एक्यूआई अधिकतर स्तर पर 500 तक रहा।
विज्ञापन

इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई और आंखों में जलन रही। अगले कुछ दिन ऐसी ही स्थिति बनी रहने की आशंका है। स्वास्थ्य विभाग ने सांस, एलर्जी व फेफड़ों के रोगियों को घरों में रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले एक महीने से लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। सोमवार को धुआं छाया रहा। एक्यूआई का अधिकतम पैमाना 500 होता है और जींद में सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक एक्यूआई 500 तक रहा। औसत एक्यूआई 464 रहा। चिकित्सकों की मानें तो प्रदूषण का यह स्तर हर किसी के लिए हानिकारक है। वहीं एक्यूआई पीएम 10 का स्तर भी सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक 500 तक रहा। पीएम 10 का औसत 416 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य के प्रति बरतें सावधानी
ऐसे मौसम में हर किसी को स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत होती है। विशेष कर ऐसे लोग जिन्हें सांस संबंधित दिक्कत है या फिर एलर्जी है। वहीं फेफड़ों के रोगियों के लिए प्रदूषण का स्तर जानलेवा हो सकता है। गर्भवती महिलाओं को भी सावधानी बरतनी चाहिए। अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलें। मुंह व नाक पर कपड़ा रखें। बार-बार आंखों को साफ पानी से धोते रहें।
- डॉ. नरेश वर्मा, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल जींद।
बॉक्स
दिन में प्रदूषण का स्तर
समय एक्यूआई
10 बजे 487
11 बजे 500
12 बजे 500
01 बजे 500
02 बज 500
03 बजे 500
04 बजे 500
05 बजे 500
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed