फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind and Hisar's dominance in archery and karate

Jind News: तीरंदाजी और कराटे में जींद व हिसार का दबदबा

Fri, 20 Sep 2024 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 20 Sep 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Jind and Hisar's dominance in archery and karate
19जेएनडी27-57वीं हरियाणा राज्य विद्यालय खेल प्रतियोगिता के कराटे स्पर्धा में दमखम दिखाते खिलाड़
जींद। 57वीं हरियाणा राज्य विद्यालय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन इंडस स्कूल में तीरंदाजी, क्रिकेट, कराटे और कबड्डी के मुकाबले हुए। वीरवार को तीरंदाजी में इंडियन राउंड में लड़कियों के 14 आयु वर्ग में हिसार ने पहला, भिवानी ने दूसरा तथा फरीदाबाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

लड़कों के इंडियन राउंड में हिसार ने पहला, महेंद्रगढ़ ने दूसरा तथा जींद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 17 आयु वर्ग के लड़कों में हिसार ने पहला, भिवानी ने दूसरा तथा महेंद्रगढ़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में हिसार ने पहला, भिवानी ने दूसरा तथा महेंद्रगढ़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 19 आयु वर्ग लड़कियों में सिरसा ने पहला, फरीदाबाद ने दूसरा तथा गुरुग्राम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के मुकाबले में हिसार ने पहला, महेंद्रगढ़ ने दूसरा तथा भिवानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

रिकवर राउंड 14 आयुवर्ग में गुरुग्राम ने पहला, सिरसा ने दूसरा तथा झज्जर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों में जींद ने पहला, गुरुग्राम ने दूसरा तथा सिरसा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 17 आयु वर्ग कंपाउंड राउंड की लड़कियों में हिसार ने पहला, गुरुग्राम ने दूसरा तथा सिरसा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के मुकाबले में जींद ने पहला, रोहतक ने दूसरा तथा फरीदाबाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 19 आयु वर्ग लड़कों के रिकवर राउंड में जींद ने पहला, हिसार ने दूसरा तथा भिवानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 17 आयु वर्ग कंपाउंड राउंड में गुरुग्राम ने पहला, फरीदाबाद ने दूसरा तथा सोनीपत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के 17 आयु वर्ग में फरीदाबाद ने पहला, हिसार ने दूसरा तथा सोनीपत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर एईओ कुलदीप सिंह और प्रतियोगिता निदेशक मुनीत बेरवाला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कराटे के सात वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

लड़कों के कराटे 14 आयु के 20 किलो भार वर्ग में गुरप्रीत फतेहाबाद ने पहला, हार्दिक ने दूसरा तथा आर्य और कपिल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 25 भार वर्ग में रोहतक के सुमित ने पहला, सिरसा के प्रिंस ने दूसरा और कुरुक्षेत्र के अंशुमन तथा जींद के आदित्य ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के 30 आयु वर्ग में कुरुक्षेत्र के गर्वित ने पहला, फतेहाबाद के मयंक ने दूसरा तथा फतेहाबाद के ही अभिनव ने तीसरा स्थान पाया। 35 आयुवर्ग में गुरुदेव रोहतक ने पहला, मयंक चरखी दादरी ने दूसरा, कुणाल जींद तथा लक्ष्य हिसार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 40 भार वर्ग में हर्ष नैन जींद ने पहला, मयंक कैथल ने दूसरा और तनिष्क रोहतक तथा गर्वित गुरुग्राम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 45 भार वर्ग में अर्पण जींद ने पहला, विहान हिसार ने दूसरा, भाविक फरीदाबाद तथा दक्ष राठी झज्जर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 50 भार वर्ग में जयंत राठौर जींद ने पहला, कबीर कुरुक्षेत्र ने दूसरा तथा प्रियंका पानीपत और विनीत हिसार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 55 भार वर्ग में ध्रुव भिवानी ने पहला, यश राठौड़ जींद ने दूसरा, अभिनव पानीपत तथा अभी दादरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 60 किलो भारवर्ग में संजीत भिवानी ने पहला, सार्थक फरीदाबाद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 60 किलोग्राम भार से अधिक में देवराज भिवानी ने पहला, तेजस झज्जर ने दूसरा, रमन जींद तथा आशीष फरीदाबाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी के 17 आयु वर्ग लड़कों के मुकाबले में जींद ने पहला, सोनीपत ने दूसरा तथा चरखी दादरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बारिश के कारण क्रिकेट के मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएंगे।

19जेएनडी27-57वीं हरियाणा राज्य विद्यालय खेल प्रतियोगिता के कराटे स्पर्धा में दमखम दिखाते खिलाड़

19जेएनडी27-57वीं हरियाणा राज्य विद्यालय खेल प्रतियोगिता के कराटे स्पर्धा में दमखम दिखाते खिलाड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed