{"_id":"58ab37134f1c1b0953b238c0","slug":"jind-5-players-naravana-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय बीच हैंडबाल टीम में नरवाना के पांच खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय बीच हैंडबाल टीम में नरवाना के पांच खिलाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Tue, 21 Feb 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
शुभम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारतीय हैंडबाल महासंघ ने सोमवार को दुबई में 22 से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय बीच हैंडबॉल टूर्नामेंट में भाग लेेने वाली भारतीय पुरुष टीम की घोषणा की। अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में पाकिस्तान, यूएई, भारत, ओमान, बहरीन व स्वीडन की टीमें भाग लेगी।
हरियाणा हैंडबॉल संघ के महासचिव डॉ. जुगमिंदर सिंह ने बताया कि भारतीय टीम का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर सात से 20 फरवरी तक नवदीप स्टेडियम में लगाया गया था। उन्होंने बताया कि बीच हैंडबॉल समुद्र के किनारे रेत पर खेला जाता है और नरवाना स्टेडियम में हरियाणा का एक मात्र बीच हैंडबॉल कोर्ट है जिसमें नरवाना में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को काफी फायदा होता है। उन्होंने बताया कि भारत की इस 10 सदस्यीय टीम में 8 खिलाड़ी हरियाणा के हैं उनमें से पांच खिलाड़ी नरवाना, एक-एक खिलाड़ी पश्चिम बंगाल व केरल का खिलाड़ी है।
उन्होंने बताया कि मुकेश, अमन, रवि, अक्षय, शेखर नरवाना, साहिल जींद, शुभम हिसार, सुनील भिवानी व द्रवेश केरल व एस विश्वास पश्चिम बंगाल से है। भारतीय टीम के प्रशिक्षक जुगमिंदर सिंह नरवाना, सतबीर सिंह हैंडबाल कोच जींद व अनुप सिंह हिसार से हैं। टीम मंगलवार को नई दिल्ली एयरपोर्ट से दुबई के लिए उड़ान भरेगी।