फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jewels and cash looted by taking hostage to an elderly woman going to distribute Prasad

मंगलवार रात को हनुमान मंदिर में प्रसाद बांटने जा रही बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूटे गहने व नकदी

Thu, 15 Jul 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Jewels and cash looted by taking hostage to an elderly woman going to distribute Prasad
हनुमान मंदिर में मंगलवार रात प्रसाद बांटने जा रही बुजुर्ग महिला को एक युवक ने चाकू की नोंक पर महिला के ही घर में बंधक बनाकर सोने चांदी के जेवरात व नकदी लूट लिए। लूट के आरोप में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला आशा लता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह डाकखाने में एजेंट के तौर पर लोगों के पैसों को जमा करवाने का काम करती है और घर में अकेली रहती है। मंगलवार रात को वह घर से बाहर मंदिर में प्रसाद बांटने के लिए जा रही थी। इसी दौरान एक युवक आया और उसके पेट पर चाकू लगाकर उसको वापस घर ले गया और अंदर ही बंधक बनाकर उसके नाक, कान व गले में पहने सोने के जेवरात निकाल लिए। कमरे में रखी अलमारी का दरवाजा भी उससे खुद ही खुलवाकर उसके अंदर रखे 1500 रुपये की नकदी लूट ली और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष हुई थी घर में चोरी, आज तक नहीं मिला सुराग
महिला आशा लता ने कहा कि उसके घर में पिछले वर्ष भी चोरी हुई थी। उस दौरान एक लाख रुपये की नकदी व घर की अलमारी में रखे सोने व चांदी के जेवरात चोरी हो गए थे। चोरी की शिकायत शहर थाना पुलिस में दर्ज करवाई थी, लेकिन अब तक पुलिस चोरी के मामले को नहीं सुलझा पाई और अब फिर दोबारा से उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed