फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jewelry made for daughter's wedding and thieves took five lakh rupees

बेटी की शादी के लिए बनवाए जेवरात और पांच लाख रुपये ले गए चोर

Thu, 07 Jan 2021 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Jewelry made for daughter's wedding and thieves took five lakh rupees
नरवाना। शहर के न्यू सुभाष नगर में वीरवार को दिनदहाड़े एक मकान से पांच लाख की नकदी और जेवरात चोरी हो गए। झील निवासी बलजीत की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बलजीत ने बताया कि फरवरी में उसकी बेटी की शादी है। इसलिए बेटी के लिए गहने बनवाकर घर में रखे थे। जिसे चोर ले गए। पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके से जरूरी तथ्य जुटाए और जांच में जुट गई। पुलिस को पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार दो लोग घर में घुसे थे जबकि एक बाहर गाड़ी में उनका इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन

झील गांव निवासी बलजीत सिंह अपने परिवार सहित पिछले दो साल से न्यू सुभाष नगर में रहता है। बलजीत सिंह का बड़ा लड़का नरेंद्र पंचकुला में रहता है और वीरवार सुबह ही नरवाना अपने परिवार सहित आया था। इसके बाद बलजीत सिंह का पूरा परिवार अपने पैतृक गांव झील में पूजा के लिए गया था। जब वह लौटा तो मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी। पीड़ित परिवार ने बताया कि चोर घर से पांच लाख की नकदी और पर्स में रखे छह लाख के जेवरात ले गए। बलजीत के बेटे प्रदीप ने बताया कि उसकी बहन की शादी फरवरी में होनी है। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। वहीं नरेंद्र की पत्नी का पर्स भी घर ही रखा था जिसमें से चार अंगूठी, एक कड़ा और 15 हजार रुपये भी चोर ले गए। जांच अधिकारी देवेंद्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को जानकार पर शक
घटना के बाद पुलिस हर तरह से मामले की जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि घटना में कोई नजदीकी या जानकार शामिल हो सकता है। जिसको यह पता था कि घर में शादी की तैयारी चल रही हैं और नकदी व जेवरात रखे हैं। साथ ही जिस समय परिवार घर से बाहर गया, तभी घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधे घंटे में दिया वारदात को अंजाम
शातिर चोरों ने आधे घंटे में वारदात को अंजाम दे दिया। सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पता चला की चोर मारुति-800 कार मेें आए थे। कार के आगे यूपी और पिछला राजस्थान की नंबर प्लेट लगी थी। सीसीटीवी कैमरे से पता चला की चोरों ने न्यू सुभाष नगर की गली नंबर पांच में 10 बजकर 41 मिनट पर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम देकर 11 बजकर 12 मिनट पर भाग निकले।

कंबल बेचने वाले समझ कर पड़ोसियों ने किया नजरअंदाज
चोरों ने घर से कुछ दूरी पर कार को खड़ा किया था। चोर कंबल लेकर गाड़ी से बाहर निकले और कंबलों के बीच में चोरी का सामान डाल कर फरार हो गए। आस-पड़ोस ने लोगों ने शादी का माहौल समझ कर कंबल बेचने वाले समझ कर उन्हें नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed