{"_id":"64e25aa2aff539ba700f7ba5","slug":"jewelry-and-one-lakh-rupees-were-stolen-by-breaking-the-lock-of-the-box-jind-news-c-199-1-sroh1006-4335-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पेटी का ताला तोड़कर जेवर और एक लाख रुपये चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पेटी का ताला तोड़कर जेवर और एक लाख रुपये चुराए
Sun, 20 Aug 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव कोयल में मकान के अंदर आलमारी और पेटी का ताला तोड़कर चोर एक लाख रुपये नकद, सोना-चांदी के गहने समेत अन्य कीमती सामान को चोरी कर ले गए। गढ़ी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
गढ़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव कोयल निवासी संजय ने बताया कि 18 अगस्त की सुबह वह अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ पशुओं का चारा लेने के लिए खेत में गए थे। घर लौटने पर देखा कि कमरा और पेटी के ताले टूटा है। उन्होंने सामान चेक किया तो एक लाख रुपये की नकदी, सवा तोला सोने की तीन तबीजी, सोने का नथ, टीका, चांदी की पाजेब गायब मिली। आरोप लगाया कि चोरी गांव के ही एक परिवार ने की है, जिन पर उन्हें पूरा शक है लेकिन पुलिस ढील बरत रही है। चोर जिस दुकान से लोहे की आरी लेकर आए थे, वहां से भी पता चला है कि लोहे की आरी कौन लेकर गया था और चोरी किसने की है। पीड़ित परिवार कहना था कि यदि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो इस मामले में एसपी जींद और गृह मंत्री अनिल विज से मिलेंगे। गढ़ी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।