फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jewellery increased the difficulty: Nose rings and Kokas were not found, female candidates had to get them cut by goldsmiths.

आभूषणों ने बढ़ाई मुश्किल : नथनी-कोका नहीं निकले, महिला अभ्यर्थियों को सुनारों से कटवाने पड़े

Mon, 06 Jul 2026 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Jewellery increased the difficulty: Nose rings and Kokas were not found, female candidates had to get them cut by goldsmiths.
05जेएनडी11, 12, 13: महिला अभ्य​र्थियों के नाक से कोका निकालने का प्रयास करते हुए।संवाद
जींद। जिले में रविवार को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिला प्रशासन ने परीक्षा को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक प्रबंध किए थे। इस दौरान कई महिला अभ्यर्थियों को धातु के आभूषणों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। महिला अभ्यर्थियों को सुनार की दुकानों पर जाकर उन्हें कटवाना पड़ा।
विज्ञापन

बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार धातु के आभूषण पहनकर प्रवेश वर्जित था। कई केंद्रों पर पांच से सात महिला अभ्यर्थियों के आभूषण नहीं निकल पाए। उन्होंने पुलिस और महिला पुलिसकर्मियों से मदद मांगी पर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

आखिर में कई महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले सुनार की दुकानों पर जाकर अपने आभूषण कटवाने पड़े। इस कारण उन्हें मानसिक तनाव और समय की परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह के सत्र में टीजीटी (लेवल-2) की परीक्षा 22 केंद्रों पर हुई। इसमें 6813 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 5976 ने परीक्षा दी जबकि 837 अनुपस्थित रहे। शाम के सत्र में पीआरटी (लेवल-1) की परीक्षा छह केंद्रों पर आयोजित हुई। इसमें 1791 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1463 शामिल हुए और 328 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : डीसी
डीसी डॉ. वैशाली शर्मा और उप जिलाधिकारी सत्यवान मान ने बारिश के बावजूद विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पीआईजी महाविद्यालय और होली हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहित कई केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और कंट्रोल रूम का जायजा लिया। बिजली, पेयजल, शौचालय और बैठने की व्यवस्था भी जांची। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर चरण पर सतर्क निगरानी रखी जाए।
देर से आए परीक्षार्थियों को मिला प्रवेश
संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज के गेट पर कुछ परीक्षार्थी 15 मिनट देरी से पहुंचे। एसडीएम सत्यवान मान और कॉलेज प्राचार्य सत्यवान मलिक ने उनकी जांच की। जांच के बाद इन विद्यार्थियों को परीक्षा में प्रवेश दिया गया। यह सुनिश्चित किया गया कि मजबूरी के कारण किसी परीक्षार्थी की परीक्षा न छूटे।

फोटो कैप्शन
05जेएनडी11, 12, 13: महिला अभ्यर्थियों के नाक से कोका निकालने का प्रयास करते हुए।संवाद
05जेएनडी14: मां की परीक्षा शुरू होने के बाद बाहर चल रही अभिभावकों की परीक्षा। संवाद
05जेएनडी15: डीएवी स्कूल के परीक्षा केंद्र में लाइन में लगे परीक्षार्थी। संवाद

05जेएनडी11, 12, 13: महिला अभ्यर्थियों के नाक से कोका निकालने का प्रयास करते हुए।संवाद

05जेएनडी11, 12, 13: महिला अभ्यर्थियों के नाक से कोका निकालने का प्रयास करते हुए।संवाद

05जेएनडी11, 12, 13: महिला अभ्यर्थियों के नाक से कोका निकालने का प्रयास करते हुए।संवाद

05जेएनडी11, 12, 13: महिला अभ्यर्थियों के नाक से कोका निकालने का प्रयास करते हुए।संवाद

05जेएनडी11, 12, 13: महिला अभ्यर्थियों के नाक से कोका निकालने का प्रयास करते हुए।संवाद

05जेएनडी11, 12, 13: महिला अभ्यर्थियों के नाक से कोका निकालने का प्रयास करते हुए।संवाद

05जेएनडी11, 12, 13: महिला अभ्यर्थियों के नाक से कोका निकालने का प्रयास करते हुए।संवाद

05जेएनडी11, 12, 13: महिला अभ्यर्थियों के नाक से कोका निकालने का प्रयास करते हुए।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed