{"_id":"67cf43cb35d9cb294209ed14","slug":"jewellery-and-cash-stolen-from-house-jind-news-c-199-1-sroh1006-131295-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मकान से जेवरात और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मकान से जेवरात और नकदी चोरी
Tue, 11 Mar 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। शहर की मोरपत्ती के एक घर में महिला की आंखों में मिर्ची फेंककर अज्ञात लोग फरार हो गए। परिजनों ने जब घर संभाला तो सोना-चांदी के जेवरात और नकदी नहीं मिली। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
मोरपत्ती नरवाना निवासी रामकला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका परिवार मकान की दूसरी मंजिल पर रहता है। सोमवार सुबह उसकी पुत्रवधू दूध लेने के लिए ग्राउंड फ्लोर पर गई थी। जब वह कमरे में घुसी तो मकान में घुसे चोरों ने उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक दिया और फरार हो गए। पुत्रवधू के शोर मचाए जाने पर परिवार के सदस्य ग्राउंड फ्लोर पर कमरे में पहुंचे। जब उन्होंने अपने मकान में रखे सामान को संभाला तो एक सोने का सेट, चार अंगूठी, कंठी, ढोल, तबीजी, चेन और 45000 की नकदी नहीं मिली। घर में अलमारी और संदूकों को खंगाला गया था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।