फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jewelery and Rs 1.15 lakh stolen by entering the house

Jind News: मकान में घुसकर जेवरात और 1.15 लाख रुपये चोरी

Mon, 19 Jun 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 19 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and Rs 1.15 lakh stolen by entering the house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। दुर्जनपुर गांव में चोर शुक्रवार रात एक व्यक्ति के मकान में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात और 1.15 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। उचाना थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है। दुर्जनपुर गांव निवासी अमित ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 जून की रात को उनका परिवार खाना खाकर सो गया था। उनका परिवार दो कमरों में सोया हुआ था जबकि वह छत्त पर सोए थे। रात में चोर घर में घुस गए और जिन कमरों में परिवार के लोग सोए हुए थे, उनके दरवाजों की बाहर से कुंडी लगा दी। चोर तीसरे कमरे में घुस गए। आवाज आने पर उनके भाई सुमित की नींद खुल गई। जब उसने दरवाजा खोलना चाहा तो वह बाहर से बंद मिला। फिर उसके पास फोन किया। वह जब नीचे आया तो देखा कि दोनों कमरों के दरवाजे बाहर से बंद हैं। उन्होंने तीसरे कमरे में जाकर देखा तो उसका सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि कमरे में सोने की बाली, सोने के झुमके, सोने के दो लोकेट, सोने की नाथ, सोने का टीका, सोने की गंठी, सोने की तबीजी, सोने की तीन अंगूठी, पाजेब, चांदी का नारियल, चांदी का हाथ फूल, चांद फूल, चार चांदी के सिक्के और 1.15 लाख रुपये की नकदी गायब मिली। जांच अधिकारी धर्मबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed