फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jewelery and 40 thousand cash stolen by breaking the grill of the house

मकान की ग्रिल तोड़ जेवर और 40 हजार की नकदी चोरी, मुकदमा दर्ज

Tue, 12 Oct 2021 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Jewelery and 40 thousand cash stolen by breaking the grill of the house
जींद। सेक्टर नौ स्थित एक मकान की सोमवार रात को ग्रिल तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और 40 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर नौ निवासी महेंद्र ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात को उसका परिवार खाना खाकर मकान में सो गया था। मंगलवार सुबह वह उठकर मकान के मेन गेट का लॉक खोलकर बाथरूम के लिए कमरे की तरफ गया तो कमरे के अंदर से दरवाजा बंद था। फिर उसने मकान के बाहर जाकर देखा तो पिछले हिस्से की झांकी की ग्रिल टूटी हुई मिली। उसने कमरे के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। जब सामान की जांच की तो सोने के छह तोले के दो कड़े, सोने के तीन तोले का मंगलसूत्र, टॉप्स की जोड़ी, चार अंगूठी, चार चांदी के सिक्के, एक जोड़ी चांदी के कांटे, एक चांदी की अंगूठी और 40 हजार रुपये की नकदी गायब थी। सिविल लाइन थाना के कार्यकारी प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed