फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jeth raped a woman on the pretext of taking her outside

Jind News: बाहर घुमाने के बहाने जेठ ने महिला से किया दुष्कर्म

Mon, 14 Aug 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 14 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Jeth raped a woman on the pretext of taking her outside
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। कैथल बस अड्डे पर अपने मायके जाने के इंतजार में खड़ी महिला को उसका जेठ घुमाने के बहाने जालंधर ले गया और वहां उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने की शिकायत पर जींद महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने, बंधक बनाने आदि धाराओं में जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को कैथल महिला पुलिस थाना में भेज दिया।

कैथल जिले के एक गांव की 25 वर्षीय महिला ने जींद महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 14 जुलाई को अपने मायके जाने के लिए कैथल बस अड्डे पर खड़ी थी। उसी समय रिश्ते में उसका जेठ लगने वाला गांव का ही युवक वहां आ गया। पूछने पर उसने बताया कि वह अपने मायके जा रही है। इस पर आरोपी ने कहा कि वह भी उसी साइड जा रहा है और उसे गांव में छोड़ देगा। वह उसके साथ गाड़ी में बैठ ली, लेकिन वह उसे घुमाने के बहाने जालंधर ले गया। वहां उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कई दिनों तक उसे वहां रखा गया और उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। किसी तरह वह उसके चंगुल से निकली और परिजनों को फोन पर सूचना दी। इसके बाद वह घर पहुंची और महिला थाना पुलिस जींद को शिकायत दी।
विज्ञापन


वर्जन

आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने, बंधक बनाने और धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामला कैथल का है, इसलिए जीरो एफआईआर दर्ज कर कैथल महिला थाना पुलिस के पास भेज दी है। कैथल पुलिस ही मामले की जांच करेगी।-उषा रानी, जांच अधिकारी, महिला थाना पुलिस जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed