फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   JE was first dragged out of the dhaba and then shot dead in the head

Jind News: संशोधित... जेई को पहले ढाबे से बाहर घसीटा फिर सिर में गोली मारकर की हत्या

Fri, 07 Apr 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 07 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
JE was first dragged out of the dhaba and then shot dead in the head
हत्या के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में बीड़ बड़ा वन के पास से काबू, एक के पैर में मारी गोली
विज्ञापन

- मुठभेड़ में घायल बदमाश साहिल सोनीपत के निजामपुर का रहने वाला
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। भंभेवा गांव के पास एक होटल पर बुधवार रात को चाय पीने आए कनिष्ठ अभियंता (जेई) पर रंजिशन 6-7 युवकों ने पहले ईंटों से हमला कर दिया फिर इसके बाद घसीटते हुए ढाबे से बाहर ले आए और उसके सिर में गोली मार दी। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। उन्हें घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल जींद लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां उनकी मौत हो गई। वहीं वीरवार देर रात जींद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को काबू कर लिया। सोनीपत के गांव निजामपुर का रहने वाला साहिल मुठभेड़ में घायल हो गया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने तीन लोगों को नामजद कर चार अन्य के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। हालांकि पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और उसके बाद कनिष्ठ अभियंता राहुल के साथ मारपीट कर उसे गोली मारी गई।
भंभेवा गांव निवासी रवि ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उनके ताऊ के बेटे अशोक ने पिल्लूखेड़ा रोड पर रॉयल ढाबा खोला हुआ है। उनके 26 वर्षीय छोटे भाई राहुल निवासी भंभेवा जिला परिषद सोनीपत में कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत थे। वह बुधवार रात को ढाबे पर चाय पीने के लिए आए हुए थे। रात करीब डेढ़ बजे उसके पास ढाबा संचालक अशोक के साथी साहब सिंह ने फोन पर सूचना दी कि राहुल को कुछ लोग मार रहे हैं और उन्हें गोली मार दी है। इस पर वह तुरंत ढाबे पर पहुंचे तो देखा कि राहुल गंभीर हालत में है और खून बह रहा है। बाद में पता चला कि जींद के लुदाना निवासी साहिल, आशीष और सोनीपत के निजामपुर गांव निवासी साहिल और कई अन्य युवक हथियारों सहित ढाबे पर आए थे। उन्होंने रंजिशन राहुल पर ईंटों से वार कर दिया। इसके बाद घसीटते हुए ढाबे से बाहर ले आए और उसके सिर में गोली मार दी। इसमें वह लहूलुहान हो गया था। उन्हें गंभीर हालत में जींद के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, यहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

रवि ने बताया कि राहुल ने उसे बताया था कि लुदाना निवासी साहिल, आशीष ने उस पर ईंटों से वार किया, जबकि सोनीपत के निजामपुर निवासी साहिल ने उसे गोली मारी। उनके साथ एक अन्य युवक ने भी फायर करने की कोशिश की थी, लेकिन गोली नहीं चली। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ में पकड़ा गया दूसरा बदमाश भी जींद का रहने वाला
हमलावरों की तलाश में लगी पुलिस को सूचना मिली कि दो हमलावर सोनीपत जिले के निजामपुर गांव का साहिल और जींद के लुदाना गांव का आशीष जींद में पुराना हांसी रोड पर बीड़ बड़ा वन के पास हैं। सूचना के बाद जींद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों को घेरा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसमें पुलिस ने अपने बचाव में बदमाशों पर गोली चलाई, जिसमें पुलिस की गोली लगने से सोनीपत के निजामपुर का साहिल नामक बदमाश घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने साहिल और उसके साथी लुदाना गांव के आशीष दोनों को मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया।

वर्जन
होटल में युवक को गोली मारी गई है। पुलिस ने पीजीआई रोहतक में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और लुदाना निवासी साहिल, आशीष और निजामपुर निवासी साहिल को नामजद करते हुए तीन-चार अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-रविंद्र कुमार, प्रभारी, पुलिस थाना पिल्लूखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed