{"_id":"6a66473a8d2036395a0ce033","slug":"jci-alumni-club-planted-70-fruit-bearing-saplings-jind-news-c-199-1-sroh1006-157381-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जेसीआई एल्यूमिनी क्लब ने लगाए 70 फलदार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जेसीआई एल्यूमिनी क्लब ने लगाए 70 फलदार पौधे
Sun, 26 Jul 2026 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
फोटो 26जेएनडी10-जाइट गुरुकुल में पौधरोपण करते हुए जेसीआई एल्यूमिनी क्लब रीजन सदस्य। स्रोत सदस्य
जींद। जेसीआई एल्यूमिनी क्लब रीजन ने रविवार को जाइट गुरुकुल में पौधरोपण किया। यह कार्यक्रम पौधे लगाएं-पर्यावरण बचाएं-भविष्य सजाएं अभियान के तहत हुआ। इस दौरान करीब 70 फलदार पौधे लगाए गए। क्लब के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि यह संस्था का तीसरा पौधारोपण कार्यक्रम था।
क्लब ने पूरे शहर में लगभग 500 पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया है। प्रकल्प प्रमुख अभिषेक बंसल, अशोक खरब और अशोक जिंदल ने प्रत्येक व्यक्ति से एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिलेगा।
जाइट गुरुकुल के प्रबंध निदेशक अनिल बंसल ने पौधरोपण को प्रकृति और मानव जीवन के संतुलन का प्रभावी माध्यम बताया। विद्यालय की प्राचार्य जीवन लता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में पर्यावरण के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी विकसित करते हैं। इस अवसर पर चंद्रभान बंसल, आशीष सिंगला, राजेंद्र बिढान, अशोक खुराना और प्रवीण गौतम भी उपस्थित रहे।