Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   JCI Alumni Club organised religious, social and entertainment tour

Jind News: जेसीआई एलुमिनी क्लब ने कराया धार्मिक-सामाजिक व मनोरंजन टूर

Fri, 03 Jul 2026 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
JCI Alumni Club organised religious, social and entertainment tour
02जेएनडी04: जेसीआई एलुमिनी क्लब के सहयोग से चुलकाना धाम पहुंचे श्रद्वालु। स्रोत: क्लब
जींद। जेसीआई एलुमिनी क्लब जींद रीजन की ओर से वीरवार को शहर के आमजन, क्लब सदस्यों और उनके परिवारों के लिए धार्मिक एवं पारिवारिक टूर का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी सदस्य चुलकाना धाम पहुंचे और श्री श्याम बाबा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। क्लब के जनसंपर्क अधिकारी अशोक खरब ने बताया कि टूर का मुख्य उद्देश्य बच्चों में धर्म के प्रति आस्था विकसित करना, बुजुर्गों के अनुभवों से सीखने के लिए प्रेरित करना तथा माता-पिता और बड़ों की सेवा के संस्कार देना था। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली की व्यस्तता के बीच बच्चों में पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों में कमी आ रही है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियों का एहसास कराया जा सकता है। धार्मिक यात्रा के साथ बच्चों और परिवारों के मनोरंजन के लिए पारिवारिक वाटर पार्क का भ्रमण भी कराया गया। इस अवसर पर प्रदीप शर्मा, प्रमोद कुमार, मुकेश सिंगला, पवन सिंगला, अजय गर्ग, सचिन वडाला, डॉ. जितेंद्र पाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed