{"_id":"590390d44f1c1b9b09c0bf89","slug":"jbt-joining-time-high-level-drama-clerk-to-show-the-axe","type":"story","status":"publish","title_hn":"चयनित जेबीटी की ज्वाइनिंग के दौरान हंगामा, क्लर्क ने निकला फरसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चयनित जेबीटी की ज्वाइनिंग के दौरान हंगामा, क्लर्क ने निकला फरसा
ब्यूरो अमर उजाला जींद
Updated Sat, 29 Apr 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
डीईईओ कार्यालय में अध्यापकों के बीच में फरसा लेकर पहुंचा क्लर्क घनश्याम।
- फोटो : amarujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नव चयनित जेबीटी अध्यापकों ने शुक्रवार को नियुक्ति नहीं होने पर जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान डीईईओ कार्यालय का क्लर्क नवचयनित जेबीटी अध्यापकों से उलझ गया और तैश में आकर कार्यालय के अंदर से फरसा (तेजधार हथियार) लेकर अध्यापकों के बीच में पहुंच गया। उसने नव चयनित जेबीटी अध्यापकों को फरसा दिखाते हुए धमकी दी और एक अध्यापक से झड़प भी की। हंगामे के बाद दोपहर बाद अध्यापकों के कागजात लगने की प्रक्रिया शुरू की गई, इसके बाद नव चयनित अध्यापक शांत हुए।
शुक्रवार सुबह ही नवनियुक्त जेबीटी अध्यापक अपने नियुक्ति पत्रों को लेने के लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आए हुए थे। सुबह से अध्यापक कार्रवाई नहीं होने से परेशान हो चुके थे। इस दौरान क्लर्क घनश्याम ने कहा कि उनका काम आज नहीं बनेगा, इसलिए आप सब कल आना। इस पर अध्यापक नाराज हो गए और उनकी क्लर्क घनश्याम से बहस हो गई। घनश्याम तैश में आकर अपनी साइकिल को छोड़कर कार्यालय के अंदर से फरसा निकाल लिया और फरसा दिखाते हुए एक नवचयनित जेबीटी पर वार करने की चेतावनी दी। वहां मौजूद दूसरे लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत करवाया। गांव खरकबूरा निवासी नव चयनित अध्यापक संजीव ने आरोप लगाया कि घनश्याम फरसा लेकर हमला करने आया था, अन्य कर्मियों ने किया बीच बचाव किया। इसके बाद अध्यापकों ने नारेबाजी की। नव चयनित अध्यापकों ने इसकी शिकायत शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों व जिला प्रशासन को अवगत करवाने की बात कही है।
एक घंटा चला हंगामा
नवचयनित जेबीटी अध्यापक शुक्रवार सुबह ही कार्यालय में नियुक्ति पत्र लेने के लिए पहुंच गए। कागजातों की जांच व नियुक्ति पत्र देने के लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अपने कार्यालय में नहीं पहुंची और उनके कार्यालय पर ताला लटका था। कार्यालय में कुछ कर्मचारी मौजूद थे, जिन्होंने टीचर्स को शनिवार को कागजात जमा किए जाने की बात कही। इस पर जेबीटी अध्यापक भड़क गए और नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान लगभग एक घंटे तक जमकर हंगामा चला। इस दौरान कार्यालय का क्लर्क धनश्याम अध्यापकों से भिड़ गया।
विज्ञापन
25 अध्यापकों के ही कागजात हुए जमा
शिक्षा विभाग की तरफ से जिले में 207 अध्यापकों की ज्वाइनिंग करने के आदेश जारी किए गए हैं। नव चयनित अध्यापकों के ज्वाइनिंग प्रोफार्मा दोपहर तक नहीं पहुंचे। इसके बाद कर्मचारी प्रोफार्मा लेकर कार्यालय में पहुंचे। इसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने नव चयनित अध्यापकों के कागजातों की जांच शुरू की, लेकिन ड्यूटी टाइम पूरा होने तक केवल 25 जेबीटी अध्यापकों के कागजातों की जांच की जा सकी। इसके बाद कर्मचारियों ने शनिवार को प्रक्रिया को पूरा करने की बात कहकर जेबीटी अध्यापकों को कागजात लेने से मना कर दिया।
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ से प्रेस सचिव भूप वर्मा ने कहा कि सुबह से टीचर आए हुए थे, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा था। बल्कि जिस कर्मी की ड्यूटी नहीं थी, वह मारपीट पर उतर आया। इस दौरान कार्यालय के अंदर से फरसा निकालकर मारने के लिए आया। एक सरकारी कार्यालय में तेजधार हथियार रखना भी जांच का विषय है। उन्होंने आरोपी क्लर्क के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
माहौल को खराब करने का किया प्रयास
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सत्यवती नांदल ने बताया कि निदेशालय की ओर से जींद जिले की ज्वाइनिंग के लिए प्रोफार्मा सीधा रोहतक भेज दिया गया था। इसको लेने के लिए वह रोहतक गई हुई थी और वह दोपहर बाद ही उनको प्रोफार्मा मिला है। इस दौरान वहां पर कुछ लोगों ने माहौल खराब करने की कोशिश की है। वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग उनके कार्यालय के कर्मचारी को परेशान कर रहे हैं और उनको भड़काया गया है। इसके पीछे उनके कार्यालय के माहौल को खराब करने का प्रयास किया है। इसकी जांच की जाएगी। जिन लोगों ने माहौल को खराब किया है, इसमें कुछ पुराने शिक्षक भी शामिल हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायत करेगी। जब कार्यालय के अंदर फरसा निकालने के बारे में पूछा तो वह इससे बचते हुए नजर आई और केवल इतना ही कहा इसकी जांच की जाएगी।