फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jat reservation, second day close marckets in jind

तनाव, दूसरे दिन भी बंद रहे सफीदों के बाजार

Tue, 23 Feb 2016 11:29 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Tue, 23 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
jat reservation, second day close marckets in jind
 
विज्ञापन

शहर के विधायक जसबीर देशवाल की कोठी पर धावा बोलने के दौरान दो युवकों की मौत के बाद दूसरे दिन मंगलवार को भी बाजार बंद रहे। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
विधायक के कोठी पर फायरिंग करके जानलेवा हमला करने और जाट धर्मशाला में आग लगाने के आरोप में पुलिस ने 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मंगलवार को शहर में शांति बनाए रखने के लिए सेना और पुलिस ने फ्लैग मार्च किया और शहर के हर चौराहे पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

सफीदों विधायक जसबीर देशवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 फरवरी को दोपहर बाद कुछ लोग एकत्रित होकर शहर की शांति को खराब किया। इस दौरान उपद्रवियों ने पहले तो शहर की जाट धर्मशाला में आग लगा दी। इसके बाद हथियारों से लैस विधायक की कोठी पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वहां खड़े वाहनों को आग लगा दी। उपद्रवियों ने अपने पास मौजूद असलाह से फायरिंग करके उनके परिवार और वहां मौजूद लोगों पर जानलेवा हमला किया। पुलिस ने उपद्रवियों को पीछे हटाने का प्रयास किया लेकिन वह पीछे नहीं हटे और उनकी कोठी में आग लगाने का कोशिश की।
पुलिस ने विधायक जसबीर देशवाल की शिकायत पर मनोज दीवान, गौरव रोहिल्ला, नरेश जांगड़ा, रिषीपाल सैनी, सुभाष सैनी, रामगोपाल सैनी, अरुण, वाल्मीकि बस्ती निवासी रामकरण, पीर वाली गली सफीदों निवासी राजू, राधाराम, सोहम, जयकिशन, अनिल, मुकेश सैनी, गांव सिंघपुरा निवासी सुभाष सैनी, गांव डिडवाड़ा निवासी श्यामा, रोशनलाल सैनी नंबरदार, चंद्र सैनी, सत्यवान, गांव छापड़ा निवासी बीर सिंह, सफीदों निवासी नवीन, महाबीर सिंह व अन्य के खिलाफ मकान पर फायरिंग करने, आग लगाकर जानलेवा हमला करने और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।


पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हुआ अंतिम संस्कार
सफीदों निवासी नवीन सैनी की गोली लगने से मौत पीजीआई खानपुर में उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। शव का सफीदों में पहुंचने पर पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया और पुलिस ने अपनी मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed