फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jat reservation

जाट आरक्षण: जाम से सब परेशान

Fri, 19 Feb 2016 12:12 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Fri, 19 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
jat reservation
विज्ञापन

 जाट आरक्षण आंदोलन की आग से दूसरे दिन बृहस्पतिवार को शहर की सारी व्यवस्था झुलसी नजर आई।
आंदोलन सड़कों से लेकर अब विद्यार्थियों के बीच पहुंच गया है। विद्यार्थियों ने जहां जाट कॉलेज के बाहर सड़क जाम करने का प्रयास किया, वहीं छात्र संगठन इनसो ने राजकीय पीजी कॉलेज में जाट आरक्षण के समर्थन में नारेबाजी कर हड़ताल कराई। फिलहाल जिले भर में करीब दो दर्जन स्थानों पर जाट रास्तों पर डेरा डालकर बैठे रहे। जींद-पानीपत रेलवे लाइन भी बंद हो गई। सिवाहा गांव के पास लोगों ने रेलवे लाइन पर पेड़ डालकर बंद कर दिया। इसके चलते जींद से दिल्ली की ओर जा रही छिंदवाड़ा एक्सप्रेस को पिंडारा रेलवे जंक्शन से वापस करना पड़ा। रेलवे ने कई गाड़ियों को कुरुक्षेत्र से
दिल्ली भेजा है। वहीं अब जरूरी वस्तुओं की कमी होने लगी है। जिले के 104 में से दर्जन भर पेट्रोल पंपों पर डीजल व पेट्रोल समाप्त हो गया है। सब्जी मंडी में बाहर से आने वाली सब्जियों और फलों की कमी हो चली है। आढ़तियों के अनुसार फलों की मांग भी काफी कम हो गई है।
विज्ञापन


चौपट हुआ पोल्ट्री कारोबार, दस करोड़ की मार
 जिला पोल्ट्री व्यवसाय का बड़ा केंद्र है। यहां से प्रतिदिन करीब दस करोड़ रुपये का माल (चिक्स, मुर्गी और अंडे) दिल्ली की मंडी में जाता है। रोड जाम होने के कारण यह सप्लाई बंद है। हैचरी संचालक राजकुमार भोला के अनुसार लाखों रुपये का माल रास्ते में फंसा हुआ है। यदि जाम नहीं खुलते तो गाड़ियों में भरी गई
विज्ञापन
विज्ञापन

मुर्गियां रास्ते में ही मर सकती हैं।

दूध की सप्लाई बंद
वीटा मिल्क प्लांट से दूध की सप्लाई बंद हो गई है। जिले के बाहर से हिसार और भूना से वीटा मिल्क प्लांट को आने वाले हजारों लीटर दूध की सप्लाई को वीटा ने बंद कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार हिसार की ओर से आने वाली आधा दर्जन गाड़ियां जाम में फंस गई थी। इनको गांवों के रास्तों से निकाला गया है। हालांकि दूध
खराब नहीं हुआ है, लेकिन इसका खतरा बना हुआ था। वीटा के फिल्ड मैनेजर प्रमोद कुमार के अनुसार फिलहाल हिसार और भूना से आने वाली सप्लाई बंद कर दी है।

यहां लगे हैं जाम
1. गोहाना रोड पर निडाना, सिंधवीखेड़ा, रधाना
- सफीदों रोड पर शहर से सटे निर्जन, मनोहर पुर, खोखरी, खेड़ी तालोडा, बुढाखेड़ा
- कैथल रोड पर कंडेेला, शाहरपुर, नगूरां
- नरवाना रोड खटकड़, तारखा कोठी,
- हांसी रोड ईक्कस, गुलकनी व रामराये
- भिवानी रोड घिमाना, बीबीपुर
- रोहतक रोड जुलाना में जाम है।
- नरवाना में लोगों ने कस्बे में ही हरियल चौक पर जाम लगाया है। इसके अलावा
- नरवाना से हिसार रोड पर दनौदा
गांव में और नरवाना से चंडीगढ़ रोड पर भी जाम लगाया है।
- दिल्ली पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग उझाना के पास बंद है

इनसो ने कॉलेज के गेट जड़ा ताला, लगाया जाम
जाट आरक्षण की चिंगारी विद्यार्थियों में भी घुस गई है। आरक्षण की मांग को लेकर जींद में इनसो ने राजकीय कॉलेज में कक्षाओं का बहिष्कार करके कॉलेज के गेट के बाहर ताला लगाकर गोहाना मार्ग जाम कर दिया। छात्रों ने की मांग रखी कि जाट आरक्षण का आंदोलन चलने तक छात्रों को कालेजों में आने में दिक्कत आ रही है।
इसलिए कॉलेज की छुट्टी की जाए। इस दौरान इनसो जिला अध्यक्ष अनुराग खटकड़ ने कहा कि जाट आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन चल रहा है, इसलिए बसें नहीं चल रही है और आंदोलन खत्म होने तक कॉलेजों की छुट्टी की जाए। डीएसपी दिनेश यादव व डीएसपी कुलवंत बिश्नोई ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझा-बुझाकर
जाम खुलवाया और कॉलेज प्रशासन से बातचीत की। इसके बाद कॉलेज प्रशासन द्वारा छुट्टी कर दी गई। इसके बाद छात्रों ने कॉलेज के गेट के बाहर धरना दिया।
वहीं इनसो द्वारा पटियाला चौक पर जाट कॉलेज के सामने भी जाम लगाया गया, जिसे पुलिस प्रशासन ने छात्रों को समझा-बुझाकर खुलवाया। इनसो जिला प्रधान अनुराग खटकड़ ने कहा कि इनसो जाट आरक्षण आंदोलन का समर्थन करती है और जब तक आंदोलन जारी है, तब तक कॉलेजों की छुट्टी की जाए।

यातायात व्यवस्था ठप, सभी मार्ग बंद
आंदोलन की जद में पूरा जींद जिला आ चुका है। सभी मार्ग बंद होने की वजह से रोडवेज व रेल सेवा बंद है। मुख्य मार्गों के साथ लिंक मार्ग बंद होने की वजह से पूरा जिले के रास्ते सील हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को आंदोलन का असर और ज्यादा रहा। पहले जहां रोहतक, गोहाना, कैथल, पानीपत व नरवाना मार्ग पर
जाम था और हांसी रूट व गांवों के लोकल रूटों पर बसें चल रही थी। बृहस्पतिवार को सुबह चार से सात बजे कुछ रूटों पर बसें चली, लेकिन इसके बाद सभी मार्ग जाम होने की वजह से रोडवेज ने अपनी सभी बसें वापस बुला ली। फिलहाल किसी भी रूट पर कोई बस नहीं चल रही है। रोडवेज की सभी 195 बसें डिपो में खड़ी हैं।
वहीं पिछले दिनों से दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन पर जाम होने की वजह से पैसेंजर
ट्रेन रद्द थी और केवल लंबे रूट की गाड़ियां वाया पानीपत होकर निकाली गई।
बृहस्पतिवार को जाट समुदाय द्वारा जींद-पानीपत रेलवे लाइन पर जाम लगा दिया, जिससे लंबे रूट की गाड़ियों का परिचालन भी रोकना पड़ा। सिवाहा में ट्रैक जाम होने की वजह से कटरा-जबलपुर एक्सप्रेस गाड़ी नंबर 11450 को पिंडारा जंक्शन पर रोककर वापस नरवाना से वाया कुरुक्षेत्र भेजा गया।  

नरवाना के हरियल चौक पर भी जाम
दनौदा गांव के लोगों ने हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर मिट्टी डालकर व टेंट लगाकर डाला
डेरा नरवाना जाट आरक्षण को लेकर नरवाना क्षेत्र के दनौदा, धरौदी, उझाना व शहर के मुख्य
हरियल चौक पर भी जाटों ने जाम लगाकर अपना डेरा डाल लिया है। हरियल चौक
पर जाट समाज के लोगों ने सड़क के किनारे खड़े पेड़ों को काटकर सड़क पर डाल
दिया। इससे हिसार की तरफ जाने वाला रास्ता बंद हो गया। जींद को जाने वाले रास्ते
पर जाटों ने लकड़ी के कुंदा डालकर रास्ता रोका। हरियल चौक पर हरियल रेस्ट हाउस
में जहां सभी वीआईपी व मंत्रियों का ठहराव होता है। इसलिए जाटों के लिए हरियल
चौंक सबसे मुख्य केंद्र है।

जाट मंत्री दें इस्तीफा धरने पर बैठे : बनवाला
जाट आरक्षण मामले को लेकर कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी के बयान के बाद
जाट युवाओं में आक्रोश और ज्यादा बढ़ गया है। इस बयान के बाद नरवाना के छोटू

पर जाम लगाने का निर्णय लिया। अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रधान
पवनजीत बनवाला ने कहा कि भाजपा के जाट मंत्रियों को भी धरने पर बैठ जाना
चाहिए।  बनवाला ने कहा कि केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु,
कृषि मंत्री ओपी धनखड़ को पद से इस्तीफा देकर जाट समाज के साथ धरने पर
बैठना चाहिए।

बीरेंद्र सिंह के निवास का करेंगे घेरा
आदर्श जाट महासभा के अध्यक्ष डॉ. पवनजीत बनवाला के अनुसार शुक्रवार को
केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह व विधायक प्रेमलता के डूमरखां गांव स्थित निवास का
घेराव किया जाएगा।

सैनी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो: सूबे सिंह समैण
सर्व जाट समाज संगठन के सूबे सिंह समैण ने कहा कि सांसद राजकुमार सैनी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। क्योंकि वे भी लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं और जातिवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत में समैण ने कहा कि अब युवा वर्ग आगे है। समैण ने कहा कि अगर सरकार ओबीसी में 27 प्रतिशत

आरक्षण देती है तो शायद सड़कों पर बैठे युवा पीछे हटने का नाम ले।

सैनी को बर्खास्त करे सरकार : प्रधान रंगीराम
धमतान तपा के कार्यकारी प्रधान रंगीराम ने कहा कि राजकुमार सैनी जाट कौम के खिलाफ घटिया बयानबाजी कर रहें हैं। लेकिन सरकार उसे रोक नहीं रहीं है। जबकि सैनी समाज में जातिवाद का जहर घोलने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार सरपंचों के लिए दशवीं पास का कानून बना सकती है तो जाटों को आरक्षण
देने में इतनी देरी क्यों की जा रही है। जाट समाज अपना हक मांग रहा है, हम किसी का हक छीन नहीं रहे।

जुलाना में जींद-रोहतक मार्ग पर टेंट लगाकर बैठे आंदोलनकारी
सात जगह जाम जुलाना चारों तरफ से सील, राहगीर परेशान, ट्रक मालिकों को भारी
नुकसान जुलाना : आरक्षण की मांग को लेकर जुलाना में नए बस स्टैंड के सामने
जींद-रोहतक मार्ग पर लोग टेंट लगाकर बैठ गए। लोगों का कहना है कि जब तक
उनकी मांगे नहीं मानी जाती आंदोलन जारी रहेगा।

जुलाना में जींद-रोहतक मार्ग पर
नए बस स्टैंड के सामने, नई अनाज मंडी के दो गेटों के पास, किनाना गांव में, पोली
जुलाना गोहाना मार्ग पर लजवाना कलां में, जुलाना-महम मार्ग पर देवरड़ गांव में व
हथवाला गांव में लोगों ने अवरोधक डालकर जाम लगा दिया। सात जगह जाम लगने
के कारण जुलाना चारों तरफ से सील हो गया। जाम के कारण स्कूल में बच्चे नहीं
पहुंच सके, राहगीर रास्ते में फंस गए, यातायात ठप हो गया होने के कारण लोगों को
अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ा।  

आर्थिक आधार पर हो आरक्षण : लक्ष्मी अहलावत
महिला उत्थान समिति की अध्यक्ष एवं समाजसेवी लक्ष्मी अहलावत ने कहा कि इस
तरह से पेड़ काटकर रोड और रेल मार्ग को रोकना उचित नहीं है। इससे आम आदमी
को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरक्षण आर्थिक आधार पर होना चाहिए न कि जातिगत आधार पर।

लाखों की सेब खराब होने के कगार पर
श्रीनगर से आगरा जा रहे सेबों से भरे ट्रक जुलाना के जाम में फंस गया। ट्रक
चालकों के अनुसार ट्रक जुलाना तीन दिन से खड़े हैं। इससे चार लाख रुपये करीब
की सेब खराब होने के कगार पर हैं अगर सेब खराब हो गई तो उन्हें ट्रकों का किराया
भी नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed