फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jan Ashirwad rally will decide the strength of BJP in the district

Jind News: जन आशीर्वाद रैली तय करेगी जिले में भाजपा की ताकत

Sat, 31 Aug 2024 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 31 Aug 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Jan Ashirwad rally will decide the strength of BJP in the district
भाजपा कार्यालय में पदा​धिकारियों के साथ बैठक करते जिला प्रधान तेजेंद्र ढुल। संवाद
जींद। एक सितंबर को एकलव्य स्टेडियम में होने वाली भाजपा की जन आशीर्वाद रैली जिले में भाजपा की ताकत तय करेगी। इस रैली के माध्यम से अपने लिए लोगों के दिलों में जगह बनाने की आस लगाए बैठे दावेदार टिकट की घोषणा न होने से मायूस हैं। रैली में गृहमंत्री अमित शाह के आने पर अभी संशय है। पार्टी नेताओं के अनुसार, अभी तक उनसे समय नहीं मिल पाया है। जींद जिले में पांच विधानसभा सीट हैं, ऐसे में रैली के माध्यम से भाजपा नेता सभी पांचों सीटों को साधने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा सभी जिलों के साथ-साथ हर विधानसभा क्षेत्र पर जन आशीर्वाद रैली कर रही है। जींद में अभी तक यह रैली नहीं हुई थी। अब चुनाव के समय 1 सितंबर को इस रैली का महत्व काफी बढ़ गया है। जिन भाजपा नेताओं को उम्मीद थी कि रैली से पहले उनके टिकट की घोषणा हो जाएगी, उनको खासी निराशा हुई है, क्योंकि अभी भाजपा के उम्मीदवारों की सूची जारी होने में एक-दो दिन का और समय लग सकता है। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस रैली के बाद ही उम्मीदवारों की सूची जारी होगी। जिले के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को भी इस रैली में अपनी भीड़ दिखानी होगी।
विज्ञापन

जन आशीर्वाद रैली में यदि अच्छी खासी भीड़ आई तो इसका असर जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर पड़ेगा। यदि भीड़ कम रही तो फिर इसका उलटा असर भी पड़ सकता है। माना जा रहा है कि रैली की सफलता टिकट की दौड़ में शामिल लोगों पर होगी। यह दावेदार अपना-अपना वर्चस्व दिखाने के लिए भीड़ जुटाने में काफी पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच में से केवल एक सीट पर भाजपा विधायक
फिलहाल जींद जिले की एकमात्र जींद विधानसभा सीट पर ही भाजपा के विधायक हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में जींद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर डॉ. कृष्ण मिड्ढा विजयी हुए थे। उचाना कलां, नरवाना और जुलाना विधानसभा क्षेत्र से जजपा के दुष्यंत चौटाला, रामनिवास सुरजाखेड़ा और अमरजीत ढांडा विधायक बने थे। सफीदों विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के सुभाष गांगोली विधायक हैं। ऐसे में भाजपा को सभी पांचों सीट फतह करने के लिए काफी जोर लगाना पड़ेगा।

सभी कार्यकर्ताओं की अलग-अलग ड्यूटी लगाई जा रही हैं। रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली समेत केंद्र सरकार के कई मंत्री शामिल होंगे। फिलहाल गृहमंत्री अमित शाह के रैली में आने को लेकर संशय बना हुआ है। उनसे समय नहीं मिल पाया है। रैली को लेकर गांव-गांव, शहर के वार्ड-वार्ड के दौरे किए जा रहे हैं।
-तेजेंद्र ढुल, जिला प्रधान भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed