फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jam was organized to give the status of mother of the nation to the cow

Jind News: गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने के लिए लगाया जाम

Mon, 11 Mar 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 11 Mar 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Jam was organized to give the status of mother of the nation to the cow
जींद। गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलवाने के लिए गोभक्तों ने रविवार को कादिन हुसैन के नेतृत्व में चौधरी रणवीर सिंह विश्वविद्यालय के सामने सड़क जाम कर दी। किसान छात्र एकता संगठन इकाई की ओर से नेतृत्व कर रहे कादिर हुसैन ने कहा कि गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा मिलना चाहिए। सरकार को चाहिए की एक केंद्रीकृत कानून बनाए ताकि देश में गोकशी बंद हो जाए। सरकार को दोहरा चरित्र त्यागना पड़ेगा और अपना स्टैंड साफ करना पड़ेगा।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष सुमित लाठर ने बताया कि जब तक गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा नहीं मिलता है तब तक उनका आंदोलन जारी रहा। वह जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के आदेश का पालन करेंगे और गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलवाने के लिए शिक्षा के साथ प्राणों की आहुति देने के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि एक मुस्लिम भाई से तथाकथित गोभक्तों को भी सीख लेनी चाहिए कि यह अपनी शिक्षा के साथ गोमाता को राष्ट्र माता दर्जा दिलवाने के लिए भी हम सबके साथ हैं। इस अवसर पर सचिन चांदपुर, वतन, रोहित भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed