{"_id":"61d093e8de74ee7afd6f144d","slug":"jam-was-imposed-in-chhatar-and-khapar-villages-demanding-social-boycott-of-scheduled-caste-people-and-registering-a-case-against-the-head-of-dhankhar-khap-jind-news-rtk634487778","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्तर व खापड़ गांव में अनुसूचित जाति के लोगों का सामाजिक बहिष्कार करने व धनखड़ खाप के प्रधान पर मामला दर्ज करने की मांग को लेकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्तर व खापड़ गांव में अनुसूचित जाति के लोगों का सामाजिक बहिष्कार करने व धनखड़ खाप के प्रधान पर मामला दर्ज करने की मांग को लेकर लगाया जाम
विज्ञापन
गोहाना रोड पर बैठकर रास्ता रोके लोग।
- फोटो : Jind
जाट धर्मशाला में 23 सितंबर को हुई खापों की पंचायत में धनखड़ खाप के प्रधान डॉ. ओमप्रकाश धनखड़ द्वारा अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग की लड़कियों को लेकर विवादित बयान देने के मामले व खापड़ व छातर गांवों में सामाजिक बहिष्कार के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर अनुसूचित जाति के संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी एसपी निवास की ओर बढ़े तो पुलिस द्वारा पुलिस कॉलोनी के सामने ही बैरिकेड् लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर इन लोगों ने गोहाना रोड पर ही सभा शुरू कर दी। इसके कुछ देर बार यह लोग पुलिस की बैरिकेड् तोड़ कर एसपी निवास तक पहुंच गए। इससे करीब दो घंटे तक गोहाना रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। वहीं एसपी निवास के पास कुछ लोगों द्वारा पथराव भी किया गया।
धरने का नेतृत्व कर रहे दिनेश खापड़ ने बताया कि 23 दिसंबर को जाट धर्मशाला में हुई खाप पंचायत में उनके समाज की लड़कियों पर विवादित टिप्पणी की गई। जिसको लेकर उनके समाज के लोगों ने एसपी को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की शिकायत दी थी। इसके अलावा खापड़ व छातर में कई माह पहले अनुसूचित जाति के लोगों के साथ मारपीट कर उनका सामाजिक बहिष्कार किया गया। इस मामले में दोनों गांवों में कई लोगों पर मामले उचाना थाना में दर्ज किए गए हैं लेकिन लंबा समय बीतने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। इसके चलते उनके समाज के लोगों में रोष है।
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार दोपहर बाद धरनारत लोग एसपी आवास की तरफ आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उनको पुलिस लाइन के पास रोक लिया। जिसके चलते यह लोग गोहाना रोड पर ही धरने पर बैठ गए। इसके कुछ समय बाद अनुसूचित जाति के लोगों ने पुलिस के घेरे को तोड़कर एसपी आवास के बाहर पुलिस प्रशासन व प्रदेश सरकार के खिलाफ लगभग एक घंटे तक नारेबाजी की और प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के अध्यक्ष राजकुमार सैनी भी रहे मौजूद
प्रदर्शनकारियों के साथ अनुसूचित जाति के कई संगठनों के अलावा लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व सांसद राजकुमार सैनी भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रशासन में बैठे लोग अनुसूचित जाति के लोगों के साथ हो रहे अन्याय को नहीं रोक पा रहे हैं। ऐसे में जरूरत पड़ी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
नकार चुके हैं आरोप
वहीं धनखड़ खाप के प्रधान डॉ. ओमप्रकाश धनखड़ पहले ही इस प्रकार के आरोपों से नकार चुके हैं। धनखड़ का कहना है कि उन्होंने किसी जाति के बारे में नहीं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों पर लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल करने से पड़ने वाले दबाव की बात कही है।
वाहन चालकों को हुई परेशानी
इस दौरान गोहाना रोड जाम होने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसके बाद वाहन चालकों को अर्बन इस्टेट से होकर शहर की तरफ से आवागमन किया। रोडवेज की बस से लेकर कार, जीप, आटो व बाइक से लेकर सभी वाहनों का आवागमन अर्बन इस्टेट से हुआ।
अधिकारियों की राय के बाद की जाएगी कार्रवाई
एसपी आवास की तरफ पथराव करने वालों पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों से रायशुमारी की जाएगी। छातर व खापड़ के मामले को लेकर हाईकोर्ट में मामला आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विचाराधीन है जबकि धनखड़ खाप के नेता द्वारा दिए बयान को लेकर कानूनी रायशुमारी की जा रही है कि उनके द्वारा दिया गया बयान विवादित है या नहीं। अगर विवादित है तो उसमें कार्रवाई की जाएगी।
-रविंद्र कुमार सिविल लाइन थाना प्रभारी।
किसी के दबाव में कार्रवाई हुई तो आंदोलन करेंगी खाप
खाप पंचायत में किसी जाति के बारे में नहीं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बारे में बात की गई। कुछ लोग जानबूझ कर खापों को निशाना बना रहे हैं। यदि प्रशासन किसी दबाव में किसी खाप नेता के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई करता तो इसका विरोध होगा। इसके लिए जल्द ही जींद में ही खाप पंचायतों की बैठक बुलाई जाएगी।
-एडवोकेट जितेंद्र छात्तर, प्रवक्ता, पूनिया खाप।