फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jam was imposed at 20 places in the district in protest against the lathi charge on farmers in Karnal.

करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में जिले में 20 स्थानों पर लगाया जाम

Sat, 28 Aug 2021 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Jam was imposed at 20 places in the district in protest against the lathi charge on farmers in Karnal.
जुलाना में सड़क के बीच में बैठे किसान। संवाद - फोटो : Jind
करनाल के बस्ताड़ा टोल पर किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार दोपहर बाद जिले में कई स्थानों पर किसानों ने जाम लगा दिया। शाम छह बजे तक जिले में 20 स्थानों पर जाम लग चुके थे। प्रशासन ने जाम खुलवाने के लिए किसानों से बातचीत की, लेकिन व जाम खोलने के लिए तैयार नहीं हुए। जाम में रोडवेज की लगभग दस बसें भी फंस गईं। 4 बजे रोडवेज ने अपनी परिवहन सेवा को बंद कर दिया। इसके अलावा दूसरे जिलों से जोड़ने वाले जींद के सभी मार्ग जाम हो गए।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि जब तक लाठीचार्ज करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती जाम लगे रहेंगे। इसके बाद प्रशासन ने 19 ड्यूटी मजिस्ट्रेट व इनके साथ एक-एक पुलिस अधिकारी की ड्यूटी लगाकर जिले में कानून व्यवस्था व शांति बनाए रखने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन

जींद-चंडीगढ़ मार्ग पर गांव कंडेला, नगूरां, चांदपुर, जींद-पटियाला मार्ग पर खटकड़ टोल प्लाजा, बद्दोवाल टोल प्लाजा, उझाना, धमतान, बेलरखां, दनौदा, जींद-हिसार मार्ग पर रामराय, गुलकनी, जींद-भिवानी मार्ग पर ईगराह, जींद-रोहतक मार्ग पर किनाना व जुलाना, जींद-सोनीपत मार्ग पर भंभेवा व सिंधवी खेड़ा, जींद-पानीपत मार्ग पर जामनी व सफीदों के खानसर चौक पर जाम लगा दिए गए। जाम के कारण वाहनों का आवागमन रुक गया। लोगों को कच्चे रास्तों से होकर अपने वाहन निकालने पड़े। जाम के कारण रोडवेज की लगभग 10 बस फंस गईं, जो देर शाम तक बस स्टैंड नहीं पहुंचीं। रोडवेज ने शाम चार बजे के बाद अपनी परिवहन सेवा को बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त, एक-एक पुलिस अधिकारी भी तैनात
जिले में जाम की स्थिति को देखते हुए डीसी नरेश कुमार ने शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में 19 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। इन ड्यूटी मजिस्ट्रेट्स के साथ एक-एक पुलिस अधिकारी की ड्यूटी भी लगाई गई है। डीसी ने जारी अपने आदेशों में एसडीएम सफीदों के साथ एएसपी नीतीश अग्रवाल, एसडीएम जींद के साथ डीएसपी जितेंद्र सिंह, एसडीएम नरवाना के साथ डीएसपी साधुराम, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव के साथ डीएसपी धर्मबीर, नगरायुक्त के साथ डीएसपी पुष्पा खत्री, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता के साथ सदर थाना जींद के प्रभारी मनीष सहारण, उचाना के तहसीलदार के साथ उचाना थाना प्रभारी रविंद्र कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी जींद के साथ शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार जुलाना के साथ जुलाना थाना प्रभारी समरजीत, मार्केट कमेटी सचिव के साथ सिविल लाइन थाना प्रभारी हरिओम, नायब तहसीलदार नरवाना के साथ शहर थाना नरवाना प्रभारी धर्मबीर सिंह, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नरवाना के साथ सदर थानरा नरवाना प्रभारी सतपाल, सिंचाई विभाग सफीदों के कार्यकारी अभियंता के साथ सदर थाना प्रभारी सफीदों महेंद्र सिंह, सिंचाई विभाग नरवाना के कार्यकारी अभियंता के साथ गढ़ी थाना प्रभारी राजपाल, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अलेवा के साथ थाना अलेवा प्रभारी बीरबल, नायब तहसीलदार पिल्लूखेड़ा के साथ थाना प्रभारी पिल्लूखेड़ा सुभाष, नायब तहसीलदार सफीदों के साथ सदर थाना के उप निरीक्षक को लगाया गया है। यह सभी अधिकारी अपने-अपने थाना क्षेत्र में किसानों द्वारा लगाए गए जाम को खुलवाने तथा शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।
करनाल में किसानों पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया है। यह सब सरकार की साजिश है। सरकार अब टकराव चाहती है, लेकिन किसान शांतिपूर्वक आंदोलन करने के पक्ष में हैं। यदि सरकार टकराव नहीं चाहती तो यह बैठक चंडीगढ़ में हो सकती थी। लेकिन सरकार ने साजिश रचकर किसानों को बदनाम करने के लिए यह बैठक करनाल में रखी। जब तक लाठीचार्ज करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो जाती जाम जारी रहेगा। -कैप्टन भूपेंद्र जागलान, सदस्य संयुक्त किसान मोर्चा।
खानसर चौक पर किसानों ने लगाया जाम, पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीदों। करनाल के बस्ताड़ा टोल प्लाजा पर किसानों के ऊपर हुए लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने खानसर चौक पर जाम लगा दिया। दोपहर बाद से लगाए गए जाम के कारण लोगों को परेशानी हुई। जाम के दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
सरकार द्वारा इस प्रकार के दमन से किसान आंदोलन को नहीं दबाया जा सकता : रमेश चंद्र
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए किसानों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज की निंदा की है। करनाल में भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक होनी तय थी। इसमें मुख्यमंत्री समेत प्रदेश के नेता शामिल होने थे। संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा प्रदेश में भाजपा व जजपा के कार्यक्रमों के विरोध के आह्वान पर किसान बसताड़ा टोल प्लाजा पर एकत्रित हो रहे थे, ताकि भाजपा नेताओं का शांतिपूर्ण विरोध करते हुए काले झंडे दिखा सकें। पुलिस ने किसानों पर बिना किसी उकसावे के ही लाठीचार्ज किया। पार्टी जिला सचिव रमेश चंद्र ने कहा कि सरकार द्वारा इस प्रकार के दमन से किसान आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता।

जुलाना व गतौली में किसानों ने लगाया जाम
जुलाना के नए बस स्टैंड व गतौली में शनिवार दोपहर को किसानों ने जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया पर वे नहीं माने। जींद-रोहतक मार्ग से लोग गोसाई खेड़ा, शामलो कलां, रामकली, करसोला होते हुए जुलाना पहुंचे। हरियाणा रोडवेज की तीन बसें भी जाम में फंसी रही। बसाऊ लाठर, पूर्व सैनिक नरेंद्र लाठर, मुकेश, नरेंद्र ढांडा ने कहा कि किसानों द्वारा जाम लगाने की मुख्य वजह करनाल में किसानों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करना है।

 अलेवा में सड़क के बीच बैठकर जाम लगाते किसान। संवाद

अलेवा में सड़क के बीच बैठकर जाम लगाते किसान। संवाद- फोटो : Jind

 जामनी चौक पर जाम लगाकर बैठे किसान। संवाद

जामनी चौक पर जाम लगाकर बैठे किसान। संवाद- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed