फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jal Jeevan Mission... RPL training certificates distributed to 150 employees

Jind News: जल जीवन मिशन...150 कर्मचारियों को आरपीएल प्रशिक्षण के सर्टिफिकेट वितरित किए

Mon, 14 Jul 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 14 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Jal Jeevan Mission... RPL training certificates distributed to 150 employees
जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए - फोटो : samvad
जींद। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जींद ने जल जीवन मिशन के तहत 150 कर्मचारियों को आरपीएल प्रशिक्षण के सर्टिफिकेट वितरित किए। कार्यकारी अभियंता भानु प्रकाश शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण से कर्मचारियों की कार्यकुशलता बढ़ती है। विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी, दुधोला पलवल की ओर से आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण और परीक्षा के बाद ये सर्टिफिकेट प्रदान किए गए जो कर्मचारियों की नौकरी के लिए महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन

शर्मा ने कर्मचारियों से ड्यूटी के प्रति समर्पण और जल संरक्षण अभियान में योगदान की अपील की। जिला सलाहकार रणधीर मताना ने बताया कि विभाग और जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन मिलकर जल संरक्षण अभियान चला रहे हैं जिसमें कर्मचारी लोगों को नलों पर टैप लगाने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर रणधीर मताना, सुरेंद्र नरवाल, दिनेश मलिक, बलवान सिंह, सुरेंद्र दुग्गल, कुशल शर्मा और सोमलता सैनी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed