{"_id":"6a0070fea7c1031eb20c45b8","slug":"jaiveer-rajpura-bhain-becomes-the-new-chief-of-the-naugama-khap-jind-news-c-199-1-sroh1009-153161-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जयबीर राजपुरा भैण बने नौगामा खाप के नए प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जयबीर राजपुरा भैण बने नौगामा खाप के नए प्रधान
Mon, 11 May 2026 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 11 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
10जेएनडी18: रामराय गांव में नवनियुक्त प्रधान सुरेश जयवीर को खाप की पगड़ी पहनाकर सम्मानित करते ह
जींद। रामराय गांव स्थित नौगामा खाप चबूतरे पर शनिवार को नौगामा खाप की बैठक पूर्व प्रधान सुरेश बहबलपुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें खाप से जुड़े विभिन्न गांवों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसके बाद सर्वसम्मति से जयबीर राजपुरा भैण को नौगामा खाप का नया प्रधान चुना गया।
बैठक में खाप के संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। खाप सदस्यों ने बताया कि पूर्व प्रधान का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका था। इसके चलते नए प्रधान के चयन की प्रक्रिया पूरी की गई। बैठक में उपस्थित लोगों ने जयबीर राजपुरा भैण को प्रधान चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं।
नवनिर्वाचित प्रधान जयबीर राजपुरा भैण ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे पूरी ईमानदारी और समाज के सहयोग से निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खाप की परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखने के लिए सभी को साथ लेकर कार्य किया जाएगा।