फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jain community conference will be held in the old grain market on February 2

Jind News: पुरानी अनाज मंडी में दो फरवरी को होगा जैन समाज का सम्मेलन

Tue, 28 Jan 2025 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Jain community conference will be held in the old grain market on February 2
27जेएनडी58: कार्यक्रम स्थल का अवलोकन करते हुए जैन मुनि। संवाद - फोटो : कुरारा कस्बे में आयोजित दंगल में दांवपेच दिखाते पहलवान।
नरवाना। एसएस जैन सभा कार्यकारिणी, महिला मंडल व जैन समाज द्वारा दो फरवरी को रेलवे रोड पुरानी अनाज मंडी में जैन समाज का सम्मेलन करवाया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर जैन मुनियों में विशेषकर संघ संचालक गुरुदेव नरेश चंद्र, जय मुनि व राकेश मुनि ने समारोह स्थल का दौरा किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद उन्होंने जानकारी ली कि मंच कितना बड़ा लगेगा, ज्यादा संख्या में लोग पहुंचेंगे, उनके लिए किस तरह से व्यवस्था रहेगी ताकि उनको परेशानी नहीं हो। वहां मौजूद कमेटी सदस्यों ने नगर परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग लेकर स्थल को पूरी तरह से साफ करवा दिया।
विज्ञापन

एसएस जैन सभा के प्रधान नरेश जैन ने बताया कि दो फरवरी को होने वाला जैन समाज का यह पहला भव्य सम्मेलन है। सम्मेलन को भव्य बनाने के लिए शहर की सभी प्रमुख सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लिया जा रहा है। संस्थाओं पदाधिकारी व सदस्य आगे आकर सेवा करने में लग गए हैं। उन्होंने बताया कि सम्मेलन से पहले पतराम नगर स्थित जैन स्थानक में रोजाना मुनियों के प्रवचन रोजाना हो रहे हैं। जो कि सुबह के समय में करवाए जा रहे हैं। सम्मेलन में दीक्षा भी दिलवाई जाएगी। जिस युवती को दीक्षा दिलवाई जानी है, सम्मेलन वाले दिन उसकी शोभायात्रा जैन स्थानक से शुरु कर समारोह स्थल तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed