फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jail Minister and DGP Jail inspected the jail, Jail Superintendent found absent, sought explanation

Jind News: जेल मंत्री तथा डीजीपी जेल ने किया जेल का निरीक्षण, जेल अधीक्षक मिले नदारद, मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 14 Apr 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 14 Apr 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Jail Minister and DGP Jail inspected the jail, Jail Superintendent found absent, sought explanation
13जेएनडी39: जिला जेल में जेल मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा जांच करते हुए। डीपीआरओ
जींद। जेल मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा और डीजीपी जेल मोहम्मद अकील रविवार को जिला कारागार पहुंचे और अंदर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कैदी के दीवार फांदने वाली जगह का अवलोकन करने साथ जेल अधिकारियों से भी बातचीत भी की। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को जेल सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

रविवार को पहले डीजीपी ने निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को जांचा। इसके बाद सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा रविवार दोपहर बाद को जिला कारागार पहुंचे और औचक निरीक्षण करते हुए हवालातियों व कैदियों को दी जा रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने फरार कैदी मामले की जानकारी लेते हुए कहा कि इस मामले में जांच चल रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस औचक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए जेल अधीक्षक का जेल मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


यह है मामला
आठ अप्रैल देर शाम को जिला जेल से कैदी गांव बनारसी जिला संगरूर पंजाब निवासी राकेश सीढ़ी से दीवार फांदकर फरार हो गया था। पुलिस ने राकेश को जून 2022 मे मुठभेड़ के बाद काबू किया था। जबकि उसे सजा पंजाब के पुराने चोरी के मामले में जुर्माना न भरने पर हुई थी। राकेश पर हत्या, लूटपाट, जानलेवा हमला करने, शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के 21 आपराधिक मामले दर्ज थे। जेल कर्मियों ने राकेश को मास्क लाइट खराब होने पर ठीक करने के लिए लगाया था। राकेश बैरक से सीढ़ी निकाल दीवार फांदकर फरार हो गया था। कैदी के फरार होने पर डयूटी में लापरवाही बरतने पर दो जेलकर्मियों को सस्पेंड भी किया जा चुका है। इसकी जांच सिविल लाइन थाना पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
डीजीपी जेल मोहम्मद अकील ने भी किया निरीक्षण
रविवार दोपहर डीजीपी जेल मोहम्मद अकील जिला कारागार पहुंचे। उन्होंने जेल का निरीक्षण करने के साथ लभ पौना घंटे तक जेल अधिकारियों से बातचीत करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।


अचानक से पहुंचे जेल मंत्री, मचा हड़कंप
रविवार को नारनौंद में सफीदों विधायक रामकुमार गौतम के चचेरे भाई एडवोकेट देवेन्द्र गौतम के निधन पर शोक व्यक्त कर गोहाना लौट रहे जेल मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने जिला जेल, का औचक निरीक्षण किया। जेल में पहुंचे जेल मंत्री ने अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर जानकारी ली। उन्होंने बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए जेल अधीक्षक दीपक कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। इसके बाद उप जेल अधीक्षक वीरेंद्र कुमार से जेल मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने हवालातियों व बंदियों की मूलभूत सुविधाओं और उनके खानपान को लेकर जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि हवालातियों व कैदियों को नियमित तौर रचनात्मक गतिविधियों में शामिल किया जाए, ताकि उनका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाया जा सके। इसके बाद जेल मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने जेल परिसर का दौरा करते हुए फरार हुए कैदी मामले में भी अपडेट जानकारी ली। जेल अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में एक मुख्य प्रहरी, एक प्रहरी को सस्पेंड किया जा चुका है। डा. अरविंद शर्मा ने पूरे घटनाक्रम पर नाराजगी जताई और जेल अधिकारियों को सख्ती के साथ कहा कि भविष्य में सुरक्षा व्यवस्था के मामले में कोई लापरवाही बरती गई तो अधिकारी, कर्मचारी कड़ी व अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed