फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jaijawanti's sarpanch suspended after documents found fake

Jind News: कागजात फर्जी पाए जाने पर जैजैवंती की सरपंच निलंबित

Mon, 07 Aug 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 07 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Jaijawanti's sarpanch suspended after documents found fake
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुलाना। गांव जैजैवंती की सरपंच रूमा देवी को कागजात फर्जी पाए जाने पर उपायुक्त ने निलंबित कर दिया। अब खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को गांव में बहुमत वाले पंच को सरपंच का कार्यभार देने के निर्देश दिए गए हैं। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी दस अगस्त को सभी पंचों को बुलाकर बहुमत वाले पंच का चुनाव करेंगे।


बताते चलें कि गांव जैजैवंती की सरपंच रूमा देवी ने अपने नामांकन के समय जो कागजात लगाए थे, उनमें से कुछ कागजात फर्जी पाए गए हैं। इनकी जांच उपायुक्त ने एसडीएम को सौंपी थी। एसडीएम की जांच में यह कागजात फर्जी पाए गए। इसके बाद एसडीएम ने अपनी जांच रिपोर्ट डीसी को सौंप दी। डीसी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर सरपंच को निलंबित कर दिया। अब प्रशासन बहुमत वाले पंच का दस अगस्त को चुनाव करेगा और उसे रिकार्ड सौंप देगा। जब तक नए सरपंच के लिए चुनाव नहीं हो जाता, बहुमत वाला पंच ही कार्य करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed