फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jaat, reservation, Encompass, paved platform, to be built, today, people will look for tents, jind

आज से धरना स्थल पर बनेगा पक्का मंच, लोगों के लिए लगेगा टेंट

Sun, 12 Feb 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Sun, 12 Feb 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
jaat, reservation, Encompass, paved platform, to be built, today, people will look for tents, jind
धरने पर अपना पिढ़ा लेकर पहुंची महिला। - फोटो : jind
जाट आरक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर ईक्कस गांव में 15 दिन से चल रहे धरने पर अब पक्का मंच बनाया जाएगा। धूप को देखते हुए लोगों के लिए भी टेंट का इंतजाम सोमवार से किया जाएगा। हालांकि, सरकार से बातचीत के बाद सोमवार से धरने बढ़ाने के फैसले को वापस ले लिया गया है, लेकिन 19 फरवरी को बलिदान दिवस बनाने के बाद 20 फरवरी से नरवाना उपमंडल के घसो, जुलाना खंड के गतौली और सफीदों उपमंडल के भंभेवा गांव में धरना शुरू किया जाएगा। वहीं, धरने पर पहुंची कुछ महिलाओं ने सरकार को चेताया कि यदि मांगें नहीं मानी जाती तो गांवों के स्कूलों को बंद कर रोड जाम किया जाएगा।
विज्ञापन


धरने पर पहुंचे जाट नेताओं ने सरकार के साथ-साथ जाट मंत्रियों पर भी निशाना साधा। इस दौरान भाकियू नेता महेंद्र घिमाना, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट बलवान लोहान, गठवाला युवा खाप के प्रधान उत्तर प्रदेश के मुज्जरफरनगर निवासी मित्रपाल सहित कई लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि यदि पिछली साल ही जाट मंत्री त्यागपत्र देकर लोगों के साथ आ गए होते तो आरक्षण मिल गया होता, लेकिन उन लोगों को कुर्सी प्यारी लगी, भाईचारा नहीं। पूर्व मंत्री सत्यनारायण लाठर ने कहा कि आने वाले चुनाव में प्रदेश की जनता इन लोगों को सबक सिखाएगी। चोपड़ा खाप नरवाना के प्रधान अमृत चोपड़ा ने कहा कि जाटों को एक या दो नहीं कई बच्चे पैदा करने चाहिएं। दो देश की रक्षा करें, दो अन्न पैदा करें और दो सरकार को तंग करने के लिए हों।
विज्ञापन


डेयरियों में दूध देना करो बंद
मिलकपुर गांव निवासी कमलेश ने धरने पर पहुंची महिलाओं से आह्वान किया कि वे गांव में दूध डेयरियों में न दें। इससे सरकार पर दबाव बनेगा। हालांकि, अधिकतर महिलाओं ने इस बात का समर्थन नहीं किया। महिलाओं ने कहा कि घर का खर्च कैसे चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग के लिए रखा मौन
शनिवार को धरने के दौरान हर्ट अटैक से मौत होने वाले पाजू खुर्द निवासी कर्ण सिंह के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान समिति के जिलाध्यक्ष वीरभान ढुल ने कहा कि सरकार कर्ण सिंह को शहीद का दर्जा दे।

छोटी बच्ची ने किया नेताओं पर कटाक्ष
इस दौरान एक छह वर्षीय बच्ची अक्षिता ने अपनी कविता के माध्यम से नेताओं पर कटाक्ष किया। वो दिन याद करो, जब वोट मांगते हांडो थे। कारां पै बांध कैं धुत्तू, पर्चे बांटते हांडो थे। 

रोष जताने के लिए घाघरी का सहारा
धरने के दौरान महिलाओं ने सरकार के खिलाफ रोष जताने के लिए घाघरी का सहारा लिया। महिलाओं ने कहा कि यह घाघरी सरकार के लिए है। यदि सरकार कोई मजबूत फैसला नहीं ले सकती तो फिर उनके लिए घाघरी ही बचती है।


अब धरनों पर ही होगी बात
सरकार के बुलाने पर जाट बातचीत के लिए पानीपत गए, लेकिन जो अधिकारी भेजे गए, वे फैसला नहीं कर सके। ऐसे में अब बातचीत धरनों पर ही की जाएगी। वहीं, घसो, गतौली और भंभेवा में भी 19 फरवरी के बाद धरने दिए जाएंगे। ईक्कस गांव में पक्की स्टेज बना कर लोगों के लिए टेंट लगवाया जाएगा।
कैप्टन रणधीर सिंह, चहल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, जाट आरक्षण संघर्ष समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed