फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jaat agitation,inalo,support, jind

जाटों के समर्थन में उतरी इनेलो

Wed, 15 Jun 2016 01:05 AM IST
jind
jind Updated Wed, 15 Jun 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
jaat agitation,inalo,support, jind
खटकड़ गांव में क्रमिक अनशन पर बैठे जाट नेता। - फोटो : buero
 अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा प्रदेश भर में दिए जा रहे धरनों का इनेलो में समर्थन किया है। वहीं इनेलो नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला बुधवार को धरना स्थल पर जा सकते हैं। उनका जींद में आने का कार्यक्रम है। खटकड़ गांव में धरने के साथ चल रहे क्रमिक अनशन पर बुधवार को महिला ब्रिगेड मोर्चा संभालेगी। आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा जुलाना के नए बस स्टैंड के पास धरने की जगह का चयन कर लिया गया है, लेकिन इसके लिए अभी तक प्रशासन से अनुमति नहीं मिली है। वहीं खटकड़ गांव में चल रहे धरने की अनुमति डीसी वियन सिंह ने 17 जून तक बढ़ा दी है। वहीं मंगलवार को जाट नेताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए जमकर नारेबाजी की और जाट आरक्षण की बहाली के लिए गंभीर प्रयास करने की मांग की।
विज्ञापन

ये बैठे धरने पर
मंगलवार को क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में रामस्वरूप, वजीर सिंह, जयपाल फौजी, राजा व ईश्वर सिंह शामिल रहे। अनशनकारियों ने सरकार से मांग की कि उनकी छह मांगों को जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में आएंगे अभय चौटाला
विधानसभा में विपक्ष के नेता चौधरी अभय सिंह चौटाला बुधवार को पार्टी कार्यालय में आएंगे। उनका पार्टी कार्यालय का ही कार्यक्रम है। धरने पर जाने या नहीं जाने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कलीराम पटवारी, जिलाध्यक्ष इनेलो

इनेलो ने जाटों के हकों की लड़ाई का समर्थन किया है। इसके लिए इनेलो को धन्यवाद। खटकड़ के धरने को अनुमति मिली है। बुधवार को महिलाएं क्रमिक अनशन पर बैठेंगी।
- कैप्टन रणधीर सिंह चहल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति।

 जुलाना में धरने की जगह तय कर ली है उसके लिए कई सारी औपचारिकताएं पूरी की गई हैं। बुधवार को आवेदन किया जाएगा और बृहस्पतिवार से यहां धरना शुरू किया जाएगा।

- कैप्टन भूपेंद्र, जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति।

खटकड़ गांव में चल रही धरने की अनुमति 17 जून तक बढ़ा दी गई है। अन्य किसी स्थान के लिए आवेदन नहीं मिला है। प्रशासन अपने संसाधनों के हिसाब से ही आगे की कार्रवाई करेगा। जिला में कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारा प्रथम लक्ष्य है।
विनय सिंह डीसी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed