फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ITO Updesh Kumar has been working to save the environment for nine years.

Jind News: नौ सालों से पर्यावरण बचाने में लगे हैं आईटीओ उपदेश कुमार

Tue, 07 Oct 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 07 Oct 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
ITO Updesh Kumar has been working to save the environment for nine years.
07जेएनडी02-अर्जुन स्टेडियम में बंदरों से पौधों की सुरक्षा करते हुए उपदेश कुमार। संवाद
जींद। जीवन में हर किसी का कोई न कोई जुनून होता है। यह जीवन के किसी भी पड़ाव पर मिलता सकता है। शहर के आयकर विभाग में कार्यरत आईटीओ 58 वर्षीय उपदेश कुमार नौ वर्षों से धरती को हरा-भरा करने में लगे हुए हैं। वह अब तक सैकड़ों पौधे लगा चुके हैं।
विज्ञापन

पौधों के बड़े होने तक उपदेश उनकी खुद देखभाल करते हैं। वह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। उपदेश कुमार रोजाना सुबह ही अर्जुन स्टेडियम में आते हैं। वह नल से पानी लेकर अपने हाथों से लगाए हुए पौधों को सींचते हैं।
विज्ञापन

कभी शहर में दूर-दूर से कांटेदार झाड़ियां लाकर पौधों का बंदरों से बचाव करते हैं। इनको देखकर और भी युवा और अन्य लोग भी प्रेरित हो रहे हैं। पिछले काफी समय से यह कार्य रहे हैं। वे स्कूल, रेलवे स्टेशन समेत अन्य सार्वजनिक जगहों पर पौधे लगा चुके हैं। वर्तमान में स्टेडियम में उन्होंने 50 पौधे लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपदेश कुमार बताते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील एक पेड़ मां के नाम से उन्हें सीख मिली। वे इससे प्रेरित होकर मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं। वे सुबह जब दफ्तर से पहले और बाद में जहां-जहां पौधे लगाए हुए हैं, वहां पर रोजाना जाते हैं। अवकाश के दिन तो पूरा दिन पौधों के साथ ही गुजार देते हैं।

उपदेश बताते हैं कि उनको पर्यावरण से बहुत प्रेम है। उनका उद्देश्य है कि शहर को हरा-भरा बनाए ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके। उनको पेड़-पौधों के साथ जीवन बिताना अच्छा लगता है। उनका कहना है कि यदि हम प्रकृति के साथ जुड़े रहेंगे तो स्वस्थ रहेंगे। इसलिए प्रकृति से जुड़े रहो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed