फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ITI student Lakshya wins gold at the National School Sports Championship.

Jind News: आईटीआई के छात्र लक्ष्य ने नेशनल स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

Mon, 09 Feb 2026 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
ITI student Lakshya wins gold at the National School Sports Championship.
09जेएनडी02: विजेता छात्र को सम्मानित करते आईटीआई सदस्य। स्रोत संस्थान
जींद। जयपुर (राजस्थान) में 30 जनवरी से दो फरवरी तक आयोजित 15वीं ओपन नेशनल स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में छात्र लक्ष्य ने शानदार प्रदर्शन किया। बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता स्कूल स्पोर्ट्स एजुकेशन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित की गई जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया। हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए आईटीआई जींद के वेल्डर ट्रेड के छात्र लक्ष्य ने अंडर-19 आयु वर्ग के 60 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
विज्ञापन

लक्ष्य की इस उपलब्धि पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संस्थान के प्राचार्य नरेश कुमार पांचाल ने छात्र लक्ष्य को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लक्ष्य की यह सफलता न केवल संस्थान के लिए गौरव की बात है बल्कि अन्य प्रशिक्षणार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर संस्थान के अधीक्षक जोगिंदर सिंह श्योराण, वर्ग अनुदेशक मंगल सिंह, नरेंद्र ढुल, सुरेंद्र खटकड़, सोनू राम, अनुदेशक नवीन लोहान, सोमबीर, अक्षय ढांडा और अन्य स्टाफ सदस्य एवं परिजन मौजूद रहे।
प्राचार्य ने कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed