फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ITI application and admission schedule released

आईटीआई में आवेदन और दाखिले का शेड्यूल जारी

Mon, 04 Oct 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
ITI application and admission schedule released
कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई। संवाद - फोटो : Jind
जींद। आईटीआई में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ाने के साथ कौशल विकास व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने मेरिट लिस्ट का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। आईटीआई में दाखिले लेने के लिए विद्यार्थी सात अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 11 अक्तूबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच आईटीआई परिसर में 12 से 14 अक्तूबर तक होगी। वहीं जिन विद्यार्थियों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में आएगा, वह विद्यार्थी 12 अक्तूबर से लेकर 16 तक अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। राजकीय आईटीआई में जिन विद्यार्थियों का दाखिला होगा, उनको ऑनलाइन फीस जमा करवानी होगी। वहीं जिन विद्यार्थियों का दाखिला निजी आईटीआई में होगा, वह आईटीआई परिसर में आकर अपनी फीस भर सकते हैं। इसके बाद दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया के लिए 18 अक्तूबर को खाली सीटों की लिस्ट जारी की जाएगी। दूसरी मेरिट के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक विद्यार्थियों के लिए 18 अक्तूबर से लेकर 20 तक विभाग द्वारा पोर्टल खोला जाएगा। इसके बाद 22 अक्तूबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। दूसरी मेरिट लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा, उनके दस्तावेजों की जांच 22 अक्तूबर से लेकर 24 तक आईटीआई परिसर में होगी। दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थी 22 अक्तूबर से लेकर 26 तक अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। इसके बाद तीसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया के लिए 28 अक्तूबर को खाली सीटों का ब्योरा जारी किया जाएगा। तीसरी मेरिट लिस्ट में दाखिले लेने वाले इच्छुक विद्यार्थियों के लिए 28 अक्तूबर से लेकर 29 तक पोर्टल खोला जाएगा। दो नवंबर को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिन विद्यार्थियों का नाम तीसरी मेरिट लिस्ट में आएगा उन विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच दो नवंबर से लेकर छह तक आईटीआई परिसर में होगी। इसके बाद विद्यार्थी दो नवंबर से लेकर आठ नवंबर तक अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। चौथे चरण की दाखिला प्रक्रिया के लिए दस नवंबर को खाली सीटों की लिस्ट जारी होगी। चौथी मेरिट लिस्ट में दाखिले के लिए विद्यार्थी दस नंबर से लेकर 12 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 15 नवंबर को चौथी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। चौथी मेरिट लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा, उन विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच 15 नवंबर से लेकर 17 तक होगी। इसके बाद विद्यार्थी 15 नवंबर से लेकर 18 तक अपनी फीस जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

जिलेभर की आईटीआई में आए 20 हजार से अधिक आवेदन
जिलेभर में नौ राजकीय आईटीआई व 12 निजी आईटीआई हैं। इनमें लगभग पांच हजार सीटें हैं। 16 सितंबर से शुरू हुई दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से लेकर अब तक जिलेभर की आईटीआई में 20 हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं। इसमें से सबसे अधिक जींद में कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई में 1240 सीटों पर लगभग 13 हजार आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात अक्तूबर तक कर सकते हैं आवेदन
राजकीय आईटीआई जींद के प्राचार्य अनिल कुमार गोयल ने बताया कि आईटीआई में दाखिले के लिए इच्छुक विद्यार्थी सात अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं कौशल विकास व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा मेरिट लिस्ट का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। ऐेसे में जिन विद्यार्थियों ने अभी तक आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन नहीं किया है, वह ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन की तारीख नहीं बढ़ेगी। वहीं शेड्यूल के अनुसार दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed