फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   It rained in some areas of Aleva

Jind News: अलेवा के कुछ क्षेत्रों में हुई बारिश

Sat, 20 Apr 2024 03:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 20 Apr 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
It rained in some areas of Aleva
19जेएनडी23: अलेवा अनाज मंडी में बारिश के पानी से गेहूं की फसल को बचाने के लिए डाली गई तिरपाल। स
अलेवा। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शुक्रवार को दोपहर बाद तेज हवा के साथ कुछ देर तक बारिश हुई। दोपहर बाद हुई बारिश से कंबाइन से कटाई और रिपर से तूड़ा बनाने का कार्य प्रभावित हो गया। मौसम में आए अचानक बदलाव से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गईं। अनाज मंडी में किसानों की बेचने के लिए लाई गई फसल को आढ़ती व किसानों ने तिरपाल से ढक दिया।
विज्ञापन


किसान रममेहर, बलवान, पवन, धर्मपाल, राजेश, नरेश, कर्मबीर, सतीश, बीरा शर्मा, व राजा राम ने बताया कि अनाज मंडी में वीरवार शाम को गेहूं की फसल बेचने के लिए लाए थे। शुक्रवार को हुई बारिश से फसल को बचाने के लिए तिरपाल आदि डाली गई है। मार्केट कमेटी सचिव विकास ढिल्लों ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक बारिश होने के कारण कर्मियों द्वारा खरीदे गए गेहूंं के बैगों पर तिरपाल डाली गई है। किसानों व आढ़तियों द्वारा मंडी में आई गेहूं की फसल को बारिश के पानी से बचाने के लिए तिरपाल आदि ढककर पूरी व्यवस्था की गई है।

19जेएनडी23: अलेवा अनाज मंडी में बारिश के पानी से गेहूं की फसल को बचाने के लिए डाली गई तिरपाल। स

19जेएनडी23: अलेवा अनाज मंडी में बारिश के पानी से गेहूं की फसल को बचाने के लिए डाली गई तिरपाल। स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed