फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   It is very important to maintain cleanliness during menstruation: CJM Monica

मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई रखना बहुत जरूरी : सीजेएम मोनिका

Fri, 14 Feb 2025 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
It is very important to maintain cleanliness during menstruation: CJM Monica
13जेएनडी07: छात्राओं को जागरूक करती सीजेएम मोनिका। स्रोत प्रशासन
जींद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व एमडीडी ऑफ इंडिया(एनजीओ) के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल जुलाना की छात्राओं को स्वास्थ्य सखी अभियान के तहत जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मोनिका ने शिरकत की। उन्होंने छात्राओं को कहा कि मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई रखना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं व छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान सेनेटरी नैपकिन का इस्तेमाल करना चाहिए। इस्तेमाल के बाद सेनेटरी नैपकिन खुले में नहीं फेंकना चाहिए, बल्कि इसे एक पेपर में लपेटकर जला दें। यदि सेनेटरी पेड संवभ नहीं है तो साफ सूती कपड़े का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। गंदे कपड़े का इस्तेमाल से महिलाओं को बीमारियां हो सकती हैं। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एमडीडी ऑफ इंडिया की तरफ से छात्राओं को नेपकिन वितरित किए गए। पैनल अधिवक्ता सारिका रानी ने भी महिलाओं की स्वच्छता बारे विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा कानूनी जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को साइबर क्राइम, नैतिक शिक्षा, पोक्सो एक्ट पर जागरूक किया। सीजेएम ने बताया कि 8 मार्च को जींद, नरवाना व सफीदों में राष्ट्रीय लोक अदालत बारे जागरूक किया। उन्होंने राष्ट्रीय हेल्पलाइन 15100 बारे भी जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed