फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   It is necessary to strengthen the village water and sewerage committees: Randhir Matana

ग्राम जल एवं सीवरेज समितियों को मजबूत बनाना जरूरी : रणधीर मताना

Tue, 16 Jun 2026 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
It is necessary to strengthen the village water and sewerage committees: Randhir Matana
15जेएनडी30: जल जीवन मिशन के तहत बरसाना गांव में समिति सदस्य से जानकारी लेते हुए रणधीर मताना। स् - फोटो : सांकेतिक
जींद। जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने और जल संरक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम जल एवं सीवरेज समितियों को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है। यह बात जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने दनोदा और गोबिंदपुरा गांव में ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सदस्यों से संवाद के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की ओर से चलाए जा रहे जल संरक्षण अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि समितियों के सदस्यों को नियमित प्रशिक्षण और जागरूकता प्रदान करना आवश्यक है। इससे उन्हें अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों की बेहतर जानकारी मिलेगी और गांवों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

मताना ने कहा कि ग्राम जल एवं सीवरेज समितियां गांव स्तर पर जलापूर्ति और जल संरक्षण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। यदि समितियां सक्रिय और सशक्त होंगी तो पेयजल की उपलब्धता, रखरखाव और जल संरक्षण के कार्य अधिक प्रभावी तरीके से किए जा सकेंगे। उन्होंने वासो टीम और खंड समन्वयकों को जनसंपर्क अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुले नलों पर टेप लगाकर पानी की बर्बादी रोका जा रहा
अभियान के तहत जिले के विभिन्न गांवों में अवैध पेयजल कनेक्शन काटे जा रहे हैं और खुले नलों पर टेप लगाकर पानी की बर्बादी रोकने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही लोगों को जरूरत के अनुसार पानी उपयोग करने और नल बंद रखने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

प्रत्येक ग्राम पंचायत में 16 सदस्यीय समिति गठित की गई
भविष्य में ग्राम जल एवं सीवरेज समितियों की जिम्मेदारी और बढ़ेगी क्योंकि इन्हें ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव का दायित्व भी संभालना होगा। उन्होंने बताया कि सरकार के प्रावधानों के अनुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत में 16 सदस्यीय समिति गठित की गई हैं जिसमें सरपंच, पंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, महिला मंडल प्रतिनिधि, युवा संगठन सदस्य, पंप ऑपरेटर, तकनीकी कर्मचारी और अन्य सामाजिक प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed