{"_id":"698f7099ff3ef876d20cedd4","slug":"it-is-necessary-to-solve-the-problems-of-common-citizens-adc-jind-news-c-199-1-jnd1010-148464-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम नागरिकों की समस्या का हल जरूरी : एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम नागरिकों की समस्या का हल जरूरी : एडीसी
Sat, 14 Feb 2026 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
13जेएनडी03:समाधान शिविर में अधिकारियों की बैठक लेते एडीसी प्रदीप कुमार और अन्य। स्रोत प्रशास
- फोटो : शिकोहाबाद के चौमुखी महादेव मंदिर में स्थापित शिवलिंग। संवाद
जींद। लघु सचिवालय में शुक्रवार को समाधान प्रकोष्ठ पर लंबित शिकायतों की समीक्षा बैठक हुई। एडीसी प्रदीप कुमार ने विभिन्न विभागों की 60 दिन से अधिक लंबित शिकायतों की समीक्षा की।
उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत की गुणवत्तापूर्ण एटीआर निर्धारित समयावधि में पोर्टल पर अपलोड की जाए। जिन शिकायतों को पुन: खोला गया है उनमें एटीआर अपलोड करने से पूर्व संबंधित नागरिकों के हस्ताक्षर और संतुष्टि सुनिश्चित की जाए ताकि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिल सके।
उन्होंने कहा कि कागजी कार्रवाई से अधिक महत्वपूर्ण है कि आम नागरिक की समस्या का समाधान हो। एडीसी ने कहा कि आमजन की प्रत्येक समस्या को गंभीरता से लेना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जनता को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े और उनकी समस्याओं का समाधान हो।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अब तक समाधान शिविरों के माध्यम से 10 हजार 326 शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं जिनमें से आठ हजार 545 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। शेष लंबित शिकायतों पर संबंधित विभागों द्वारा कार्य प्रगति पर है और उन्हें भी शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर एसडीएम सत्यवान मान, डीएमसी सुरेंद्र सिंह, डीआरओ राजकुमार, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, जीएम राहुल जैन मौजूद रहे।