फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   It is important to understand each and every point of the election process: Anil

चुनाव प्रक्रिया के एक-एक बिंदु को समझना जरूरी : अनिल

Fri, 17 May 2024 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 17 May 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
It is important to understand each and every point of the election process: Anil
16जेएनडी13-डीएवी स्कूल में कर्मचारियों को चुनाव बारे प्रशिक्षण देते हुए एसडीएम अनिल दून। स्रोत
जींद। लोकसभा चुनाव को लेकर स्थानीय अर्बन एस्टेट स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में चल रही कार्यशाला के तीसरे दिन वीरवार को नरवाना विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को दूसरे चरण का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में पोलिंग पीओ और एपीओ व अन्य कर्मचारियों को सभी जरूरी बातें बारीकी से बताई गईं।
विज्ञापन

नरवाना विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अनिल कुमार दून ने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने के लिए पोलिंग पार्टी में शामिल प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी के लिए एक-एक बिंदु को अच्छी तरह से समझना जरूरी है। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि चुनाव के दौरान बूथ पर नियुक्त पोलिंग पार्टी एक टीम के रूप में काम करेगी। एक टीम वर्क का परिणाम सबसे अच्छा निकलता है। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियों के सभी अधिकारी व कर्मचारी एक-एक बिंदु को समझकर आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करें। सामान की सूची के साथ ईवीएम और वीवीपैट के नंबर का बूथ से मिलान अवश्य कर लें। पोलिंग पार्टी ईवीएम व अन्य सामग्री लेने के पश्चात प्रशासन की ओर से दिए गए वाहन में बूथ पर जाएंगी। बूथ पर जाने के लिए अपने निजी वाहन का प्रयोग न करें। रिहर्सल के मास्टर ट्रेनर सेवानिवृत्त चुनाव नायब तहसीलदार खेमचंद सैनी, डॉ. सूरजमल ने पोलिंग पार्टियों को ईवीएम की कार्यप्रणाली, टेंडर वोट, चैलेंज वोट आदि के बारे में भी बताया। सभागार में चुनाव अधिकारियों को वीवीपैट तथा ईवीएम मशीन के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। मतदान का अवसर प्रदान करने के लिए उपस्थित कर्मचारियों को फार्म 12 और फार्म 12-ए बांटे गए।
विज्ञापन


चुनाव सफल करवाने में पोलिंग पार्टी का विशेष योगदान

एसडीएम अनिल दून ने कहा कि चुनाव के सफल आयोजन में पीठासीन अधिकारी व पोलिंग पार्टी के अन्य कर्मचारियों का अहम योगदान होता है, साथ ही निष्पक्ष चुनाव करवाना पोलिंग पार्टी की नैतिक जिम्मेदारी होती है, इसलिए चुनाव प्रक्रिया से जड़े सभी अधिकारी ईवीएम का बेहतर प्रशिक्षण लें, ताकि चुनाव के दिन उन्हें मतदान के सुचारु संचालन में कोई कठिनाई न आए। चुनाव प्रक्रिया बहुत सरल है, लेकिन इसके लिए प्रशिक्षित होना बहुत जरूरी है। सभी पीठासीन व अतिरिक्त पीठासीन अधिकारी अपने अपने कार्यों का बेहतर प्रशिक्षण लें, पूरी प्रक्रिया को सही प्रकार से समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशाला में अधिकारियों ने समझी जिम्मेदारी

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारियों व कर्मचारियों को ईवीएम को स्थापित करने एवं उन्हें चलाने की पूरी जानकारी दी गई। पीओ व एपीओ को बताया गया कि बूथ पर पीठासीन अधिकारी की अहम जिम्मेदारी होती है। पीठासीन अधिकारी को मतदान केंद्र की स्थापना, ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों के साथ तालमेल, मशीन के सही संचालन, मतदाताओं के लिए सुविधाएं आदि का संचालन करना होता है। इसलिए पीठासीन अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का अहसास होना बहुत ही जरूरी है। इस दौरान पीठासीन अधिकारी तथा अतिरिक्त पीठासीन अधिकारियों ने स्वयं इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों तथा वीवीपैट को चलाकर जानकारी हासिल की।

16जेएनडी13-डीएवी स्कूल में कर्मचारियों को चुनाव बारे प्रशिक्षण देते हुए एसडीएम अनिल दून। स्रोत

16जेएनडी13-डीएवी स्कूल में कर्मचारियों को चुनाव बारे प्रशिक्षण देते हुए एसडीएम अनिल दून। स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed