फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Issues of damaged roads, electricity and sewerage system were raised in the public court.

Jind News: जनता दरबार में क्षतिग्रस्त सड़क, बिजली, सीवर व्यवस्था का मुद्दे उठा

Sat, 14 Feb 2026 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 14 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Issues of damaged roads, electricity and sewerage system were raised in the public court.
13जेएनडी02: जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा। संवाद - फोटो : शहर के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में की जा रही सजावट।
जींद। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने शुक्रवार को विश्राम गृह में जनता दरबार लगाया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी या अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

जनता दरबार में सुबह से ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से महिलाएं, बुजुर्ग और किसान समस्याएं लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रमुख रूप से क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण, पेयजल संकट, बिजली आपूर्ति, सीवर व्यवस्था, राशन कार्ड और परिवार पहचान पत्र में त्रुटियों जैसे मुद्दे उठाए। डॉ. मिड्ढा ने एक-एक फरियादी की बात को सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन शिकायतों का समाधान संभव है उन्हें मौके पर ही निपटाया जाए।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर ने अधिकारियों को हिदायत दी कि जनता को छोटे-छोटे कार्यों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। यदि किसी समस्या के समाधान में तकनीकी बाधा है तो संबंधित व्यक्ति को स्पष्ट रूप से समझाएं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने का कार्य योजनाबद्ध तरीके से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे दरबार नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन मनीष उर्फ बबलू, एमसी राममेहर, जगमोहन गुप्ता, सुनील नायक आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed