फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ishwar Thakur becomes retired employees union unit head

Jind News: ईश्वर ठाकुर बने रिटायर्ड कर्मचारी संघ इकाई प्रधान

Mon, 28 Oct 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 28 Oct 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Ishwar Thakur becomes retired employees union unit head
27जेएनडी17-सम्मेलन में उपस्थित रिटायर्ड कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं अन्य। संवाद
जुलाना। रिटायर्ड कर्मचारी संघ का सम्मेलन रविवार को मजदूर भवन में हुआ। इसकी अध्यक्षता ईश्वर ठाकुर ने की।
विज्ञापन

इस दौरान संघ इकाई की कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक जिला सचिव राजकुमार श्योकंद और जिला कोषाध्यक्ष धर्मवीर सिंह की देखरेख में चुनाव करवाया गया। इसमें सर्वसमिति से ईश्वर ठाकुर को ब्लॉक प्रधान बनाया गया है। इसके अलावा धर्मपाल और जयनारायण काजल को उपप्रधान, कृष्ण रोहिल्ला को सचिव, सुल्तान रोहिल्ला को कोषाध्यक्ष बनाया गया। रमेश कुमार को प्रेस सचिव, कलीराम को सहसचिव, राम भगत सैनी और कर्मवीर लडवाल को संगठन सहयोगी बनाया गया। सुभाष पांचाल को मुख्य सलाहकार बनाया गया है। नवनियुक्त प्रधान ईश्वर ठाकुर ने कहा कि वह रिटायर्ड कर्मचारियों की आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे। उनकी जो भी मांगें हैं उनको जोर-शोर से उठाया जाएगा। पेंशन में 65 वर्ष की आयु पर 10 प्रतिशत व 75 वर्ष की आयु होने पर 20 प्रतिशत की बेसिक वेतन वृद्धि दी जाए, 2004 के बाद लगे सभी कर्मचारियों पर पुरानी पेंशन नीति लागू की जाए, जनता विरोधी बिजली बिल 2022 वापस लिया जाए, गरीब विरोधी नई शिक्षा नीति को वापस लिया जाए, कोरोना काल में रोके गए 18 माह के महंगाई भत्ते का एरियर दिया जाए, निजीकरण ठेका व कौशल रोजगार नीति वापस ली जाए और कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। इस दौरान सूरजभान, सुल्तान जांगड़ा, मेहताब राठी, जयभगवान सैनी, सुरेश करसोला, संजय गिल, संजय कुमार, परमात्मा प्रसाद मौजूद रहे।

27जेएनडी17-सम्मेलन में उपस्थित रिटायर्ड कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं अन्य। संवाद

27जेएनडी17-सम्मेलन में उपस्थित रिटायर्ड कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed