{"_id":"67cf446a0f5fcad4ec039dab","slug":"investigation-begins-for-negligence-in-road-construction-worth-two-crores-in-the-new-grain-market-jind-news-c-199-1-sroh1009-131307-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नई अनाज मंडी में दो करोड़ से बन रही सड़क निर्माण में लापरवाही की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नई अनाज मंडी में दो करोड़ से बन रही सड़क निर्माण में लापरवाही की जांच शुरू
Tue, 11 Mar 2025 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
10जेएनडी26: मंडी में बनाई गई सड़क की गुणवत्ता की जांच करते हुए एसडीएम सत्यवान मान व अन्य अधिका
जींद। शहर की नई अनाज मंडी में दो करोड़ रुपये की लागत से बन रही सड़क की गुणवत्ता पर आढ़तियों ने सवाल खड़े किए थे। मामला डीसी के संज्ञान में आने पर सड़क की जांच के लिए एसडीएम सत्यवान मान, पंचायती राज विभाग व पीडब्ल्यूडी के एक्सइन के नेतृत्व में जांच कमेटी बनाई थी। इस कमेटी ने सोमवार को मंडी में जाकर गुणवता के लिए दो स्थानों से सैंपल भरवाए।
शहर की नई अनाज मंडी में बन रही सड़क की गुणवत्ता पर आठ मार्च को आढ़तियों ने सवाल खड़े किए थे। आढ़तियों का कहना है था कि मिट्टी के ऊपर ही बजरी डालकर मार्केटिंग बोर्ड ने सड़क निर्माण की औपचारिकता पूरी की जा रही है। ऐसे में यह सड़क ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी। सड़क को ठीक तरीके से बनवाया जाए। आढ़तियों का कहना है कि जो सड़क का निर्माण हो रहा है वह घटिया स्तर पर हो रहा है। मिट्टी पर सीधे बजरी डाल कर सड़क निर्माण किया जा रहा है, जबकि रोड़ा डाला जाना चाहिए और उसे दबाया जाना चाहिए। मंडी की चार सड़कें इसी तरह से बनाने के आरोप लगाए थे। इनसे भी धूल व मिट्टी नहीं हटाई गई। इसके कारण यह सड़क लंबे समय तक नहीं चलेंगी। जल्दी टूटने से आढ़तियों को परेशानी होगी।
सड़क के दो स्थानों से भरवाए सैंपल
एसडीएम के सामने ठेकेदार ने गुणवत्ता को सही बताया तो आढ़तियाें ने सड़क के किनारे पर ठोकर मारकर बजरियां उखाड़कर दिखाया और कहा की जब इस सड़क से भारी वाहन चलेंगे तो यह कितने दिन चलेगी। इसके बाद एसडीएम ने सड़क के दो स्थानों से सैंपल भरवाए और गुणवत्ता की जांच के लिए लैब में भिजवाया गया।
विज्ञापन
बाक्स
आढ़तियों ने मंडी में साफ सफाई नहीं होने की दी शिकायत
जांच के लिए मंडी में आए एसडीएम सत्यवान मान को आढतियों ने कहा कि मंडी प्रशासन सफाई के प्रति गंभीर नहीं है। गेहूं की फसल पकाई की तरफ है और मंडी गंदगी से अटी पड़ी है। इस पर मंडी सचिव को नियमित तौर पर सफाई करवाने के निर्देश दिए और सफाई के फोटो आढ़तियों के व्हाटएप पर डालने को कहा, ताकि आढ़तियों को भी विश्वास में लिया जा सके।