फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   interview, doctors, vacant seats, jind

जिले में खाली पड़े 154 चिकित्सकों के पदों के लिए सीधे साक्षात्कार आज

Wed, 29 Apr 2020 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
interview, doctors, vacant seats, jind
जींद। चिकित्सकों की कमी झेल रहे स्वास्थ्य विभाग को अब बड़ी राहत मिलने वाली है। जिले में खाली पड़े 154 चिकित्सकों के पद वीरवार को सीधे साक्षात्कार द्वारा भरे जाएंगे। स्वास्थ्य महानिदेशक ने सिविल सर्जन को इस बारे में पत्र जारी कर दिया है। यह सभी पद एक वर्ष के लिए कांट्रैक्ट के आधार पर भरे जाएंगे। इसमें केवल रिटायर्ड चिकित्सक ही आवेदन कर सकते हैं। चिकित्सक की आयु 69 वर्ष से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन

जिले में इस समय 222 चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं। इनमें से केवल 68 चिकित्सक ही कार्यरत हैं। कई स्वास्थ्य केंद्रों पर तो केवल स्टाफ नर्स द्वारा ही काम चलाया जा रहा है। नागरिक अस्पताल उचाना में केवल एक चिकित्सक के भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं हैं। इस कारण यहां इमरजेंसी सेवाएं बंद रहती हैं। जिले में इस समय 154 चिकित्सकों के पद खाली पड़े हैं। इन सभी को अब सीधे साक्षात्कार द्वारा भरा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड चिकित्सक ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें 69 वर्ष से कम आयु के चिकित्सक ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन साधारण कागज पर लेकर सीधे साक्षात्कार लिया जाएगा। यदि चिकित्सक का कार्य संतोषजनक नहीं रहा तो उसे 15 दिन का नोटिस देकर निकाला जा सकेगा। जिन चिकित्सकों का कार्य संतोषजनक होगा उनका कांट्रैक्ट बढ़ाया भी जा सकता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूूत
जिले में लचर पड़ी स्वास्थ्य सेवाओं को इन पदों के भरने से बड़ी मजबूती मिलेगी। चिकित्सकों के सभी पद भरने के बाद हर स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक उपलब्ध होंगे तथा हर स्वास्थ्य केंद्र पर इमरजेंसी सेवाएं भी चालू रहेंगी। इस भर्ती से स्वास्थ्य विभाग को कई विशेषज्ञ चिकित्सक भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी भारी संख्या में चिकित्सक मिलना मुश्किल
जिले में 154 चिकित्सकों के पद भरे जाने हैं। इतनी ज्यादा संख्या में जिले में रिटायर्ड चिकित्सक मिलना मुश्किल है। एक रिटायर्ड चिकित्सक ने बताया कि जिले में मुश्किल से 10 ही चिकित्सक मिल सकते हैं। इसके अलावा कुछ लोग अब सेवाएं देने के मूड में नहीं हैं। इतनी संख्या में 69 वर्ष से कम आयु के चिकित्सक जिले में महज 20 ही हैं, इसलिए स्वास्थ्य विभाग के लिए इतनी भारी संख्या में चिकित्सकों को भर्ती करना किसी चुनौती से कम नहीं है।

स्वास्थ्य महानिदेशक ने पत्र जारी करके जिले में खाली पड़े 154 पद भरने की अनुमति दी हैं। वीरवार को कोई भी रिटायर्ड चिकित्सक साधारण कागज पर आवेदन करके साक्षात्कार दे सकता है।
-डॉ. जयभगवान जाटान, सिविल सर्जन, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed