{"_id":"6a18811f9e48c782ac0085f0","slug":"intensive-deliberation-on-social-work-at-the-meeting-jind-news-c-199-1-sroh1009-154165-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बैठक में सामाजिक कार्यों को लेकर गहन मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बैठक में सामाजिक कार्यों को लेकर गहन मंथन
विज्ञापन
28जेएनडी04:जेसीआई एल्युमिनी क्लब की मासिक बैठक में मौजूद क्लब के सदस्य। स्रोत : क्लब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। जेसीआई एल्युमिनी क्लब की मासिक बैठक जेसी रीजन चेयरमैन प्रमोद गर्ग की अध्यक्षता में हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जून माह में होने वाली सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करना रहा।
इस दौरान विभिन्न सामाजिक कार्यों को लेकर गहन मंथन किया गया। जून में चार प्रमुख सामाजिक गतिविधियों पर अंतिम मुहर लगाई गई। क्लब की ओर से सात जून को हर्बल पार्क में मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। इसमें लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर परामर्श दिया जाएगा।
क्लब के पीआरओ अशोक खरब ने बताया कि तुलसी बगीची अभियान के तहत शहर के 10 पार्कों में पौधरोपण किया जाएगा। इसके अलावा एक हजार तैयार फलदार पौधे भी विभिन्न पार्कों में लगाए जाएंगे ताकि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन
क्लब सदस्य समय-समय पर इन पौधों की देखभाल भी करेंगे। वहीं घरों में लगाने के लिए तुलसी के पौधों का मुफ्त वितरण भी किया जाएगा। क्लब प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित करेगा।
इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या 15 अगस्त को बीबीसी हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के प्रसिद्ध हास्य कवि अपनी प्रस्तुतियों से लोगों को तनावमुक्त करने का संदेश देंगे।
बैठक में जोन चेयरमैन प्रदीप शर्मा, रीजन सचिव मुकेश, रीजन वाइस चेयरमैन प्रवीण गौतम, अभिषेक बंसल, रोहित जिंदल, डायरेक्टर पवन सिंगला, आयुष, सह सचिव सचिन बडाला, राहुल, चंद्रभान, डॉ. जितेंद्र पाल, दीपक ढींगड़ा और प्रवीण सैनी ने भाग लिया।