फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Insurance claim of Rs 25 lakhs made by fake post mortem of cancer victim

कैंसर पीड़ित का फर्जी पोस्टमार्टम करवाकर लिया 25 लाख रुपये का बीमा क्लेम

Wed, 09 Sep 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Insurance claim of Rs 25 lakhs made by fake post mortem of cancer victim
बीमा कंपनियों को झूठ बोलकर कैंसर पीड़ित व्यक्ति की लाखों रुपये की पॉलिसी बनवाने और फिर वह राशि हड़पने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने रामनगर की बाला और हिसार जिले के गांव धर्मखेड़ी हाल आबाद हाउसिंग बोर्ड जींद निवासी अमित के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

एचडीएफसी इरगो हेल्थ इंश्योरेंस अपोलो म्युनिच प्लाट गुरुग्राम के चीफ मैनेजर विनीत जैन ने डीजीपी को दी शिकायत में बताया कि उसकी तथा अन्य दूसरी इंश्योरेंस कंपनियों से एक गिरोह कैंसर पीड़ित मरीजों की करोड़ों रुपये की पॉलिसी बनवा रहा है। कैंसर पीड़ित के मरने के बाद झूठे कागजात पेश कर पॉलिसी के करोड़ों रुपये हड़पे जा रहे हैं। रोहतक रोड रामनगर निवासी भाना राम नामक व्यक्ति कैंसर बीमारी से पीड़ित था। उसकी पत्नी बाला देवी और हिसार जिले के धर्मखेड़ी गांव हाल आबाद हाउसिंग बोर्ड जींद निवासी अमित ने अपोलो म्युनिच कंपनी से 25 लाख रुपये की पॉलिसी बनवा ली, जबकि भाना राम का इलाज पीजीआई एम्स रोहतक तथा लाडवा गोशाला में चला हुआ था। कैंसर होने के बाद भी भाना राम के नाम पर बीमा पॉलिसी के एजेंटों ने संपर्क कर कई पॉलिसी बनवाई। इसके कुछ दिनों बाद भाना राम की मौत हो गई। भानराम की पत्नी बाला देवी और अमित ने मिलकर भाना राम का फर्जी पोस्टमार्टम करवाकर पॉलिसी की राशि हड़प ली। बाद में जांच की तो पता चला कि भाना राम कैंसर बीमारी से पीड़ित था। जांच अधिकारी एएसआई भगवत दयाल ने बताया कि इस मामले में मृतक की पत्नी बाला देवी और अमित के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि हड़पने के आरोप में मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed