फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Instructions given to officials to solve the problem of water logging

जलभराव की समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

Fri, 01 Oct 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Instructions given to officials to solve the problem of water logging
खरड़वाल गांव के लोगों से उनकी समस्याएं सुनते एसडीएम। संवाद। - फोटो : Jind
नरवाना। बारिश से हुए जलभराव की स्थिति का वीरवार को एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने जायजा लिया और गांव खरड़वाल का दौरा किया। इस मौके पर एसडीएम के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों की टीम भी साथ रही। मौका मुआयना के दौरान ग्रामीणों से एसडीएम ने बारिश के पानी के जमा होने से पैदा समस्या के समाधान पर चर्चा की।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार वाटर वर्क्स तथा दोनों तालाबों के ओवरफ्लो होने से गांव में भी पानी जमा हो गया है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान एसडीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जलभराव की समस्या से निपटने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव से करीब एक किलोमीटर दूर धमतान डिस्ट्रीब्यूटर तक पानी निकासी की तुरंत व्यवस्था की जाए। इसके लिए पाइप लाइन बिछाकर बारिश का पानी निकालने का फौरी तौर पर प्रबंध करें, ताकि ग्रामीणों को समस्या से निजात मिल सके। इसे अधिकारी गंभीरता से लें और अगले दो दिनों में पानी निकासी का कार्य शुरू होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव के वाटर वर्क्स के नवीनीकरण के लिए साठ लाख रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है। पानी निकासी के तुरंत बाद यह कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मौके पर कार्यकारी अभियंता सिंचाई विभाग बनारसी दास, कार्यकारी अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग विनोद सरोहा, कार्यकारी अभियंता बिजली निमग भीम सैन, बीडीपीओ सुरेंद्र खत्री, मुकेश, पूर्व सरपंच चांदीराम, महेंद्र सिंह, संदीप नंबरदार, सतीश कुमार, डॉ. साधु राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरड़वाल गांव में प्रतिदिन जाएंगे के पानी के टैंकर
खरड़वाल गांव के ग्रामीणों की पेयजल समस्या पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने जन स्वास्थ्य विभाग को प्रतिदिन आठ टैंकर पीने के पानी के भिजवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही डीसी द्वारा भी इस गांव का दौरा किया जाएगा ताकि ग्रामीणों की सड़क व अन्य विकास से संबंधित कार्यों में भी गति लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed