{"_id":"684c80401d18f804c00c1547","slug":"instructions-for-prompt-settlement-of-212-pending-complaints-jind-news-c-199-1-jnd1002-136253-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 212 लंबित शिकायतों के शीघ्र निपटान के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 212 लंबित शिकायतों के शीघ्र निपटान के निर्देश
Sat, 14 Jun 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक में एडीसी विवेक आर्य ने संबंधित अधिकारियों को लंबित शिकायतों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। एडीसी ने कहा कि अब तक कुल 9362 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 7825 का समाधान किया जा चुका है। शेष 212 लंबित शिकायतों के शीघ्र निपटान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अधिक समर्पण के साथ धरातल पर कार्य करना चाहिए, ताकि आमजन की हर समस्या को प्राथमिकता से हल किया जा सके। उन्होंने पंचायत व राजस्व विभाग को विशेष रूप से और अधिक तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए और लंबित शिकायतों का शीघ्र निपटान सुनिश्चित करने को कहा। एडीसी ने बताया कि समाधान प्रकोष्ठ में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जींद जिला प्रदेशभर में द्वितीय स्थान पर हैं। संवाद