फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Instructions for changing old wires in Chamela Colony

Jind News: चमेला कॉलोनी में पुराने तार बदलने के निर्देश

Sat, 15 Jun 2024 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Instructions for changing old wires in Chamela Colony
14जेएनडी37-शिविर में लोगों की समस्या सुनते एसडीएम अनिल कुमार दून। संवाद
नरवाना। लघु सचिवालय के सभागार में चौथे दिन शुक्रवार को भी समाधान शिविर का आयोजन हुआ। एसडीएम दून ने कहा कि शिविर में विभिन्न गांवों से जनप्रतिनिधियों एवं सेवा समितियों के सदस्यों ने सामूहिक समस्याएं भी रखी गई, जिनका जल्द समाधान करवाया जाएगा। चौथे दिन के शिविर में कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें हमीरगढ़ गांव की पंचायत द्वारा खेतों के नहरी पानी की चोरी करने का मामला शामिल है। एसडीएम द्वारा पुलिसको मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा बाबा साहब युवा विकास सेवा समिति गांव गढ़ी के सदस्यों द्वारा नाजायज कब्जा हटवाने के आवेदन पर संबंधित विभाग को उचित कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। चमेला कॉलोनी के निवासियों ने जर्जर हुई बिजली के तार बदलवाने की शिकायत दी। शिकायत में बताया कि पुराने तार से हमेशा बिजली आपूर्ति बाधित रहती है और हादसे का अंदेशा भी बना रहता है। इस पर संबंधित विभाग को तवरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पटेल नगर की महिलाओं द्वारा भी कंडम पाइप लाइन की वजह से गंदा पेयजल आने की समस्या पर एसडीएम ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समस्या के तुरंत समाधान के लिए कहा। इसी प्रकार अमरगढ़ निवासी राजेश अन्य लोगों ने नरवाना वाया फरैण, नेहरा से टोहाना रोड पर पिछले करीब दो महीने से रोडवेज बस की सुविधा बंद होने की शिकायत एसडीएम के समक्ष रखी और बताया कि संबंधित गांवो की लड़कियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उसके बाद एसडीएम ने स्थानीय सब डिपो महाप्रबंधक को तुरंत सरकारी बस सेवा शुरू करने के लिए कहा। इस अवसर पर तहसीलदार निखिल सिंगला, बीडीपीओ जितेंद्र कुमार, डीएसपी अमित भाटिया, एसडीओ बिजली निगम रामपाल दहिया, एसडीओ सिंचाई विभाग सुखदर्शन सिंह, एसडीओ जन स्वास्थ्य विभाग नवीन कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed