फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Installation of modern equipment in SNCU Narwana

Jind News: एसएनसीयू नरवाना में आधुनिक उपकरणों की स्थापना

Tue, 27 May 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 27 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Installation of modern equipment in SNCU Narwana
26जेएनडी21: नरवाना नागरिक अस्पताल में बेबी पेप मशीन को चलाते हुए डॉ राघव। संवाद
नरवाना। नागरिक अस्पताल नरवाना की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण स्थापित किए गए हैं। नवजात शिशुओं की गहन देखभाल के लिए यूनिट में बेबी पेप एम-1150 एस सी-पेप मशीन तथा मेडिकल एयर कंप्रेसर वीए-11 मशीन इंस्टाल कर दी गई है।
विज्ञापन

एसएनसीयू के डॉ. राघव ने बताया कि इस मशीन के माध्यम से श्वसन संबंधी समस्या से पीड़ित नवजात शिशुओं को समय पर आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों को पैदा होते ही सांस लेने में दिक्कत होती है, जो बच्चा नीला पैदा होता है। यदि उन बच्चों को सामान्य ऑक्सीजन देते है तो बच्चे की आंखे खराब हो सकती है। इस समस्या को दूर करने के लिए विशेष रूप से सी-पेप मशीन सांस लेने में कठिनाई झेल रहे शिशुओं के लिए एक जीवनरक्षक तकनीक मानी जाती है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने तथा नवजात मृत्यु दर को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एसएनसीयू की टीम को इन मशीनों के संचालन के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन




एसएनसीयू वार्ड में छोटे बच्चों को होने वाली सांस से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए बेबी पेप एम-1150एस सी-पेप मशीन तथा मेडिकल एयर कंप्रेसर वीए-11 मशीन को इंस्टाल कर दिया गया है। यह मशीन नवजात शिशुओं के लिए अत्यंत लाभ देने वाली साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ देवेंद्र बिंदलिश, एसएमओ, नागरिक अस्पताल नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed