फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Inspiration in CBSE 12th Medical and Divine topper in Non-Medical

सीबीएसई 12वीं के मेडिकल में प्रेरणा और नॉन मेडिकल में दिव्यांश अव्वल

Tue, 14 Jul 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Inspiration in CBSE 12th Medical and Divine topper in Non-Medical
दिव्यांश को मिठाई खिलाते परिजन। - फोटो : Jind
सोमवार को सीबीएसई 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। मेडिकल, नॉन मेडिकल संकाय में इंडस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी प्रेरणा और दिव्यांश ने प्रथम स्थान हासिल किया। कॉमर्स में डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा मुस्कान ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने बताया कि कॉमर्स में मुस्कान ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले पहला स्थान हासिल किया है। वहीं मेडिकल में विशाल ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए तो नीरू ने नॉन मेडिकल में 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल के 25 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर नया रिकॉर्ड बनाया है। 76 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है। 119 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक तथा 211 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 281 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया है। डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इंडस पब्लिक स्कूल की प्रेरणा ने मेडिकल व दिवांश ने नॉन मेडिकल संकाय में अव्वल
सीबीएसई द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में इंडस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का बेहतर प्रदर्शन रहा। स्कूल की मेडिकल संकाय की छात्रा प्रेरणा ने 98.4 प्रतिशत अंक लेकर पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिवांश ने नॉन मेडिकल संकाय में 97.6 प्रतिशत अंक लेकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। निशा व स्वाति ने 97.4 प्रतिशत अंक लेकर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। कॉमर्स संकाय में रिया ने 96.8 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कला संकाय में प्रतिष्ठा ने 97 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य अरुणा शर्मा ने कहा कि स्कूल के 319 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। इसमें 50 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए। 90 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। कुल 274 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्था के निदेशक सुभाष श्योराण ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों व अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि धैर्य के साथ परिश्रम और हिम्मत निरंतर सफलता के शिखर पर ले जाती है, इसलिए लगातार मेहनत के साथ आगे बढ़कर जीवन में सफलता प्राप्त करनी चाहिए।

 मेधावी छात्रा को सम्मानित करते प्राचार्य डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी।

मेधावी छात्रा को सम्मानित करते प्राचार्य डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed