{"_id":"6687262cd17f491d180df4f4","slug":"inspection-of-fisheries-department-office-on-complaint-of-not-giving-proper-benefits-of-government-schemes-to-farmers-jind-news-c-199-1-sroh1007-119488-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: किसानों को सरकारी योजनाओं का सही लाभ न देने की शिकायत पर मत्स्य विभाग कार्यालय का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: किसानों को सरकारी योजनाओं का सही लाभ न देने की शिकायत पर मत्स्य विभाग कार्यालय का निरीक्षण
Fri, 05 Jul 2024 04:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 05 Jul 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
04जेएनडी42: मत्स्य विभाग के कार्यालय में जांच करती हुई सीएम फ्लाइंग की टीम।
जींद। सीएम फ्लाइंग ने वीरवार का मत्स्य विभाग का औचक निरीक्षण किया। विभाग कर्मियों की हाजिरी तथा रिकॉर्ड की जांच कर रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी है।
डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि मछली पालन करने वाले किसानों का सरकारी योजनाओं का लाभ सही से नहीं मिल रहा है। इसके आधार पर मछली विभाग में दस्तक दी गई। टीम ने जिला मत्स्य अधिकारी दिलबाग सिंह को भी अपने साथ लिया। हाजिरी रजिस्टर जांचने पर सभी कर्मी उपस्थित मिले।
सरकार की ओर से किसानों को योजनाओं के दिए जा रहे लाभ की क्रॉस जांच की गई। टीम ने यह भी जांचा कि कितने किसानों ने सरकारी योजनाओं का लाभ लिया है। किसान ट्रेनिंग तथा उन पर खर्च विवरण को भी जुटाया। साथ में कितने किसानों को अनुदान मिला उसकी भी जांच की गई।
विज्ञापन
इसके बाद पांच तालाबों का निरीक्षण किया गया। जहां पर सरकारी अनुदान से मछली पालन के तालाब बने हुए हैं। मछली पालन करने वाले किसानों से सरकारी अनुदान को लेकर टीम ने बातचीत की। निरीक्षण की रिपोर्ट बनाकर सीएम फ्लाइंग ने मुख्यालय को भेज दी गई है।